फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: व्याख्यान से विद्यार्थियों को वित्तीय साक्षरता की जानकारी दी

विज्ञापन
जकीय डिग्री कॉलेज कठुआ में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद छात्र।  - फोटो : kathua news
विज्ञापन
कठुआ। राजकीय डिग्री कॉलेज की ओर से वित्तीय साक्षरता विषय पर एक व्याख्यान आयोजित किया गया। वीरवार को व्याख्यान का आयोजन कॉलेज के वाणिज्य, बीबीए एवं शिक्षा विभाग द्वारा संयुक्त रूप से कराया गया। इसमें 100 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया। इसमें विद्यार्थियों को व्यावहारिक वित्तीय ज्ञान और जिम्मेदार निवेश कौशल से सशक्त बनाना गया। वाणिज्य विभागाध्यक्ष प्रो. चरणदीप हांडा ने बदलते आर्थिक परिदृश्य में वित्तीय साक्षरता के महत्व पर प्रकाश डाला और विद्यार्थियों को जिम्मेदार और टिकाऊ वित्तीय भविष्य बनाने का आह्वान किया।
विज्ञापन

मुख्य वक्ता के रूप में सेवानिवृत्त एसोसिएट प्रोफेसर पवन कुमार गुप्ता ने विद्यार्थियों को विभिन्न निवेश विकल्पों जैसे फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी), सोना, शेयर बाजार, रियल एस्टेट, म्यूचुअल फंड एवं डेट फंड के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने सुरक्षित निवेश, जोखिम प्रबंधन तथा चक्रवृद्धि ब्याज की शक्ति को दीर्घकालिक संपत्ति निर्माण का प्रमुख आधार बताया। उन्होंने भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड की ओर से निवेशकों की सुरक्षा और बाजार विनियमन में भूमिका पर भी प्रकाश डाला तथा छात्रों को वित्तीय सुरक्षा और सूचित निर्णय लेने के लिए जागरूक किया। व्याख्यान के दौरान प्रश्नोत्तर सत्र में विद्यार्थियों ने निवेश जुड़े विभिन्न सवालों पर चर्चा की। कॉलेज प्रधानाचार्य डॉ. मनोहर लाल ने विद्यार्थियों को व्याख्यान से प्राप्त ज्ञान को अपने व्यक्तिगत और पेशेवर जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया तथा आयोजन विभागों के प्रयासों की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें