फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: विधायक ने रुकवाया रेलवे की दीवार का निर्माण कार्य

विज्ञापन
रेलवे की ओर से दीवार लगाने के काम का एसडीएम के साथ जायजा लेते हीरानगर विधायक। - फोटो : kathua news
विज्ञापन
कठुआ। विधायक विजय शर्मा ने हीरानगर मोड़ के नजदीक रेलवे लाइन के पास चल रहे निर्माण कार्य स्थल का दौरा कर उसे तुरंत बंद करने के निर्देश दिए हैं। रेलवे प्रशासन की तरफ से करवाए जा रहे निर्माण कार्य से स्थानीय लोगों को आशंका है कि इससे उनके घरों को लगने वाला एक मात्र रास्ता बंद हो जाएगा।
विज्ञापन


उपमंडल अधिकारी (एसडीएम) फुलैल सिंह की मौजूदी में कार्य स्थल पर एकत्रित बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने विधायक को अपनी समस्याओं के बारे में अवगत करवाया। लोगों ने बताया कि रेलवे प्रशासन द्वारा घरों के नजदीक एक दीवार खड़ी की जा रही है। इससे दर्जनों घरों को लगने वाला एकमात्र रास्ता बंद हो जाएगा।
लोगों ने आशंका जताई कि यदि दीवार का निर्माण जारी रहा तो उन्हें भविष्य में भारी असुविधा का सामना करना पड़ेगा और दैनिक जीवन पूरी तरह प्रभावित होगा। विधायक ने स्थिति का जायजा लेने और मौके पर मौजूद संबंधित अधिकारियों के साथ चर्चा कर तत्काल निर्माण कार्य को रोकने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि लोगों की समस्या को ध्यान में रखते हुए जब तक कोई स्थायी हल नहीं निकलता, तब तक किसी तरह का निर्माण कार्य नहीं होगा। विधायक विजय शर्मा ने एसडीएम और मौके पर मौजूद रेलवे अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे जल्द रेलवे के मंडल स्तर के अधिकारियों से बातचीत कर स्थानीय लोगों को आ रही समस्या का कोई स्थायी हल निकालने को कहें, ताकि लोगों का रास्ता भी बंद न हो और रेलवे भूमि की हदबंदी और दीवार का कार्य भी पूरा हो जाए। इस मौके पर उन्होंने लोगों को आश्वस्त किया और कहा कि उनके अधिकारों और सुविधाओं की रक्षा करना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि कोई भी विकास कार्य जनता की सहमति, सुविधा और कल्याण को ध्यान में रखकर ही किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें