फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: कठुआ को मिली कीटनाशक लैब और सीएफसी

Thu, 26 Feb 2026 01:32 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
कृ​षि विभाग की कीटनाशक जांच लैब का उद्घाटन करते हुए मंत्रीसंवाद
विज्ञापन
कृषि मंत्री जावेद अहमद डार ने कई परियोजनाओं का किया उद्घाटन
विज्ञापन

भागथली में सरकारी पोल्ट्री और मछली फीड उत्पादन इकाई का भी किया दाैरा
बाढ़ से लखनपुर में क्षतिग्रस्त रिंडरपेस्ट चेक पोस्ट का किया निरीक्षण



संवाद न्यूज एजेंसी

कठुआ। कृषि उत्पादन मंत्री जावेद अहमद डार ने कठुआ और सांबा जिलों का दौरा कर कृषि एवं पशुपालन क्षेत्र से जुड़ी करोड़ों रुपये की परियोजनाएं जनता को समर्पित कीं। जिला कठुआ में मंत्री ने कुल 5 करोड़ 17 लाख की राशि से तैयार आधुनिक कीटनाशक लैब और सीएफसी ( कॉमन फेसिलिटेशन केंद्र) ऊन केंद्र का उद्घाटन किया हैं। इस मौके पर उनके साथ स्थानीय विधायक डॉ. भारत भूषण भी मौजूद रहें।

अपने दौरे के दौरान मंत्री ने औद्योगिक क्षेत्र भागथली में 8 करोड़ से तैयार हुई जम्मू-कश्मीर की पहली सरकारी पोल्ट्री व मछली फीड उत्पादन इकाई का दौरा किया। इस इकाई को जल्द आउटसोर्स किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह इकाई जम्मू कश्मीर पंजाब और हिमाचल के पशुपालकों और मत्स्य पालकों को गुणवत्तापूर्ण और किफायती चारा उपलब्ध कराने में अहम भूमिका निभाएगी। इससे उनके उत्पादन लागत में कमी आएगी और किसानों की आय बढ़ाने में अहम भूमिका निभाएगी।
विज्ञापन


वहीं, अगस्त में आई बाढ़ से क्षतिग्रस्त हुई लखनपुर में पशुपालन विभाग की रिंडरपेस्ट चेक पोस्ट की इमारत का निरीक्षण भी मंत्री ने किया। उन्होंने उसके पुनर्निर्माण कराने का आश्वासन दिया। इस मौके पर उन्होंने अधिकारियों से बातचीत करते हुए जम्मू-कश्मीर के प्रवेशद्वार लखनपुर ने एक आधुनिक लैब स्थापित करने की समय की जरूरत बताया। उन्होंने कहा कि बाहरी राज्यों से आने दुधारू पशुओं और पोल्ट्री पक्षियों बिना देरी के जांच रिपोर्ट उपलब्ध हो सके, जिससे न केवल व्यापारियों के लिए सुविधा होगी, बल्कि इससे प्रदेश में बीमारियों के फैलाने की आशंकाओं से बचा जा सकता है। मंत्री ने कहा कि प्रदेश के बाहर से आने वाले कीटनाशक और खाद की कठुआ में जांच से नकली और घटिया गुणवत्ता को रोका जा सकेगा। उन्होंने बताया कि इंफोर्समेंट को लेकर भी प्रक्रिया जारी है
विज्ञापन

कृषि विभाग और प्रवर्तन शाखा होंगे अलग-अलग : मंत्री डार

कृषि और पशुपालन विभाग की करोड़ की परियोजनाओं का उद्घाटन करने के बाद मंत्री डार ने कहा कि सरकार एक बड़ा प्रशासनिक निर्णय लेने जा रही है। इसमें कृषि विभाग और उसकी प्रवर्तन शाखा (एन्फोर्समेंट विंग) को अलग-अलग करने की योजना है। इसके लिए वित्त विभाग से बातचीत चल रही है। इससे न केवल न केवल कृषि विभाग, बल्कि प्रवर्तन शाखा में भी पारदर्शिता, जवाबदेही और कार्यकुशलता बढ़ेगी। वहीं, प्रवर्तन शाखा को अलग किए जाने से गुणवत्ता नियंत्रण, निरीक्षण और निगरानी प्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाया जाएगा। इससे नकली या घटिया बीज, उर्वरक और कीटनाशकों की बिक्री पर कड़ी निगरानी रखने और नियमों का सख्ती से पालन करने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें