लखनपुर पुलिस ने पशु तस्करी का प्रयास किया विफल, तेल के टैंकर में बेरहमी से छिपाकर ले जाए जा रहे
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। लखनपुर में पुलिस ने पशु तस्करी के एक बड़े प्रयास को विफल कर दिया। तस्कर बेहद बेरहमी से पशुओं को एक तेल टैंकर की आड़ में ले जा रहे थे।
पशुओं को मुक्त करवाने के लिए जेसीबी मशीन की मदद लेनी पड़ी। टैंकर को खोलने में ही लगभग एक घंटे का समय लग गया। पशुओं को निकालकर गोशाला में भेज दिया गया है। पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।