जिला न्यायालय परिसर में लोकपालको लेकर आयोजित जागरूकता कार्यक्रम को संबोधित करते चीफ एलएडीसी अर
डीएलएसए ने पंचायत सदस्यों को दी लोकपाल अधिनियम की जानकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए) की ओर से पंचायत प्रतिनिधियों के लिए लोकपाल अधिनियम-2013 पर एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। डीएलएसए के एडीआर सेंटर में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न पंचायतों के पूर्व प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
मुख्य वक्ता के रूप में कानूनी सहायता बचाव वकीलों के अध्यक्ष अरविंद गुप्ता ने उपस्थित रहे। उन्होंने प्रतिभागियों को लोकपाल अधिनियम की प्रमुख धाराओं, अधिकारों और दायित्वों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि इस कानून का उद्देश्य लोक सेवकों के विरुद्ध भ्रष्टाचार संबंधी शिकायतों की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करना और प्रशासनिक पारदर्शिता को बढ़ावा देना है। उन्होंने पंचायत सदस्यों को समझाया कि यदि किसी भी स्तर पर भ्रष्टाचार या अनियमितता की शिकायत हो, तो किस प्रकार कानूनी प्रक्रिया के तहत शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। इस मौके पर उपस्थित पंचायत सदस्यों ने विभिन्न कानूनी पहलुओं पर प्रश्न पूछे गए। कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों से डीएलएसए द्वारा आह्वान किया गया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में लोगों को भ्रष्टाचार के विरुद्ध जागरूक करें।