फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: भ्रष्टाचार संबंधी शिकायतों की निष्पक्ष जांच में मदद करेगा लोकपाल

Wed, 25 Feb 2026 01:09 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
जिला न्यायालय परिसर में लोकपालको लेकर आयोजित जागरूकता कार्यक्रम को संबो​धित करते चीफ एलएडीसी अर
विज्ञापन
डीएलएसए ने पंचायत सदस्यों को दी लोकपाल अधिनियम की जानकारी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए) की ओर से पंचायत प्रतिनिधियों के लिए लोकपाल अधिनियम-2013 पर एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। डीएलएसए के एडीआर सेंटर में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न पंचायतों के पूर्व प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

मुख्य वक्ता के रूप में कानूनी सहायता बचाव वकीलों के अध्यक्ष अरविंद गुप्ता ने उपस्थित रहे। उन्होंने प्रतिभागियों को लोकपाल अधिनियम की प्रमुख धाराओं, अधिकारों और दायित्वों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि इस कानून का उद्देश्य लोक सेवकों के विरुद्ध भ्रष्टाचार संबंधी शिकायतों की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करना और प्रशासनिक पारदर्शिता को बढ़ावा देना है। उन्होंने पंचायत सदस्यों को समझाया कि यदि किसी भी स्तर पर भ्रष्टाचार या अनियमितता की शिकायत हो, तो किस प्रकार कानूनी प्रक्रिया के तहत शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। इस मौके पर उपस्थित पंचायत सदस्यों ने विभिन्न कानूनी पहलुओं पर प्रश्न पूछे गए। कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों से डीएलएसए द्वारा आह्वान किया गया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में लोगों को भ्रष्टाचार के विरुद्ध जागरूक करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें