फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: कोरोना काल में बंद ट्रेनों के ठहराव को बहाल करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। कठुआ के विधायक डॉ. भारत भूषण ने सोमवार को जम्मू मंडल के डीआरएम विवेक कुमार से मुलाकात की। उन्होंने रेलवे स्टेशन कठुआ के विकास कार्यों सहित कोरोना काल में बंद किए गए ट्रेनों के ठहराव को दोबारा बहाल करने की वकालत की।
विज्ञापन

उन्होंने डीआरएम को अवगत कराया कि कोराना काल के दौरान टाटा-मूरी, अर्चना एक्सप्रेस और सूबेदारगंज जैसी ट्रेनों का कठुआ स्टेशन पर ठहराव बंद कर दिया गया था। इसे अब तक बहाल नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि कोरोना काल समाप्त होने के बावजूद इन ट्रेनों का दोबारा ठहराव शुरू न होने से जम्मू और कठुआ के बीच आवाजाही करने वाले सैकड़ों कर्मचारी और यात्रियों को परेशान झेलनी पड़ रही है। डॉ. भूषण ने बताया कि अमृतसर स्थित श्री दरबार साहिब जाने वाले श्रद्धालुओं को भी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है, क्योंकि कठुआ में ठहराव न होने के कारण उन्हें पहले पठानकोट जाकर ट्रेन पकड़नी पड़ती है। इसके अलावा उन्होंने महरौली रोड पर स्थित अंडरपास की जर्जर स्थिति का मुद्दा भी उठाया।
उन्होंने कहा कि इस अंडरपास के क्षतिग्रस्त होने से कंडी क्षेत्र की पंचायतों के ग्रामीणों तथा औद्योगिक इकाइयों और उसमें काम करने वाले श्रमिकों को भारी परेशानी हो रही है। इस मौके पर डॉ. भारत भूषण ने जंग्लोट और जसरोटा रेलवे ट्रैक पर नए अंडरपास निर्माण की आवश्यकता पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि इन स्थानों पर अंडरपास न होने के कारण ट्रेनों के गुजरने के दौरान 20 से 30 मिनट तक वाहनों की आवाजाही प्रभावित रहती है। इससे करीब बीस पंचायतों के लोगों और जसरोटा काली माता मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं को भी कठिनाई उठानी पड़ती है। उन्होंने रेलवे स्टेशन कठुआ में बुनियादी सुविधाओं को बढ़ाने पर भी जोर दिया। कहा कि यात्रियों के पैसेंजर शेड में नए पंखों, बैठने की व्यवस्था तथा प्लेटफॉर्म के बीच सुगम आवागमन के लिए एस्केलेटर लगाने की आवश्यकता बताई। डीआरएम विवेक कुमार ने विधायक को आश्वस्त किया कि उठाए गए सभी मुद्दों पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें