फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: 35 क्विंटल खैर की लकड़ी जब्त, आरोपी वाहन चालक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। पुलिस ने लखनपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत बसंतपुर इलाके से खैर के लट्ठों से लदी एक ट्रैक्टर ट्रॉली को जब्त किया है। इसमें 35 क्विंटल खैर की लकड़ी लदी हुई थी। वहीं, पुलिस ने हीरानगर के कुटा इलाके से दो अन्य ट्रैक्टर -ट्रॉली को भी जब्त किया है, जिसमें जलाऊ लकड़ी भरी हुई थी। पुलिस ने तीनों वाहनों को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए वन विभाग की टीम को सौंप दिया है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पहला मामला बसंतपुर इलाके में रविवार की दोपहर का है। इसमें बसंतपुर चौकी प्रभारी अनुराधा ने एक नाका चैकिंग के दौरान एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को रोककर पूछताछ की। पूछताछ में ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक लकड़ी परिवहन करने के वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्राली को मौके पर ही जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि लकड़ी को महानपुर इलाके से लखनपुर की तरफ ले जाया जा रहा था। आरोपी चालक की पहचान मोहम्मद सलीम निवासी गुरदासपुर के रूप में हुई है। वहीं, एक अन्य मामले में हीरानगर पुलिस ने कूटा क्षेत्र में गश्त के दौरान दो ट्रैक्टर ट्रॉलियों को जब्त किया है। इन दो ट्रै्क्टर-ट्रॉलियों में जलाऊ लकड़ी लदी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें