फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: जिले में सप्ताह भर मनाया जाएगा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस, 2 मार्च से होगी शुरुआत

Sat, 21 Feb 2026 01:46 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
उपायुक्त राजेश शर्मा ने बैठक कर तैयारियों का लिया जायजा
विज्ञापन

कठुआ। उपायुक्त राजेश शर्मा द्वारा आगामी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य पर एक बैठक की गई। शुक्रवार को बैठक में उपायुक्त ने इस दिवस पर एक सप्ताह चलने वाले कार्यक्रमों की व्यापक कार्ययोजनाओं को अंतिम रूप दिया गया। उन्होंने बताया कि इस संबंध कार्यक्रम की शुरुआत आगामी 2 मार्च से होगी और कार्यक्रम का समापन अंतरराष्ट्रीय दिवस पर विशेष धूमधाम से किया जाएगा।
बैठक में महिला सप्ताह को प्रभावी एवं परिणामोन्मुख बनाने के लिए गतिविधियों की रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा की गई। कार्ययोजना के अनुसार सभी विभागों, शैक्षणिक संस्थानों और सामाजिक संगठनों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। इस सप्ताह भर चलने वाले कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, महिलाओं की उपलब्धियों को प्रदर्शित करने वाले कार्यक्रम, वॉकथॉन और मैराथन खेल गतिविधियां, विधिक एवं सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम, साइबर सुरक्षा सत्र, चिकित्सा शिविर के अलावा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली महिलाओं का सम्मानित करने की योजना है। उपायुक्त ने बताया कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के अंतर्गत जागरूकता रैलियां, स्कूल एवं कॉलेजों में सत्र और जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इससे बालिकाओं में शिक्षा और सुरक्षा के महत्व को और अधिक सुदृढ़ करने पर जोर दिया जाएगा। उपायुक्त ने सभी विभागों को निर्देश दिए कि कार्यक्रम केवल औपचारिक न रहकर समाज को महिला का वास्तविक सशक्तिकरण का संदेश देने पर जोर दिया जाए। उन्होंने ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में व्यापक प्रचार-प्रसार और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के साथ अधिकतम जनभागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया। बैठक के अंत में सभी विभागों को विस्तृत कार्यक्रम कैलेंडर तैयार करने और महिला सप्ताह के सफल आयोजन के लिए आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर अतिरिक्त जिला विकास आयुक्त सुरेंद्र मोहन शर्मा, मुख्य योजना अधिकारी रंजीत ठाकुर, परियोजना अधिकारी आईसीडीएस मोहम्मद सईद, सहायक आयुक्त विकास अखिल सडोत्रा, जिला समाज कल्याण अधिकारी वरुण चौधरी सहित विभिन्न विभागों के जिला एवं सेक्टर अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें