फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: विधायक सतीश शर्मा ने विधानसभा में उठाए बिलावर क्षेत्र के प्रमुख मुद्दे

Sat, 21 Feb 2026 01:45 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विधानसभा में क्षेत्र की समस्याओं को उठाते विधायक सतीश शर्माविडियोग्रैब
विज्ञापन
परिवहन, खाद्य आपूर्ति, खेल और शिक्षा क्षेत्र में सुधार की मांग
विज्ञापन


कठुआ। बिलावर के विधायक सतीश शर्मा द्वारा शुक्रवार को विधानसभा क्षेत्र में लोगों को पेश आ रही विभिन्न समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया। उन्होंने न केवल बिलावर के मोबाइल और इंटरनेट बेहद खराब स्थिति को उजागर किया बल्कि इलाके में परिवहन, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, युवा सेवाएं और शिक्षा से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों को भी सरकार के संज्ञान में लाया।

शर्मा ने कहा कि इलाके में इंटरनेट कनेक्टिविटी बेहद खराब है, जिससे विद्यार्थियों और शिक्षकों को ऑनलाइन सेवाओं व डिजिटल शिक्षा में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने क्षेत्र में आईटी कंपनियों के माध्यम से स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर सृजित करने और आईटी स्किल डेवलपमेंट सेंटर स्थापित करने की मांग की। उन्होंने सरकार से खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग में स्टाफ की कमी और राशन कार्ड से संबंधित समस्याओं को भी विधानसभा के पटल पर लाया और इलाके में नए फेयर प्राइस शॉप खोलने तथा वरिष्ठ नागरिकों के घर-घर राशन पहुंचाने की व्यवस्था लागू करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर विधायक ने खेल सुविधाओं पर जोर देते हुए बिलावर में एक स्पोर्ट्स स्टेडियम और स्पोर्ट्स अकादमी स्थापित करने की मांग की। इसके अलावा सेरी-मूनी, पल्लन, पर्नाला, भड्डू और फिंतर में भी स्पोर्ट्स स्टेडियम बनाने तथा बिलावर में स्थापित इंडोर स्टेडियम में स्थायी कोच की नियुक्ति करने की जोर दिया। उन्होंने सरकार से बिलावार-रामकोट-उधमपुर, बिलावार-दयालाचक-कठुआ, बिलावार-महानपुर और बावे वाली माता और सुकराला माता रूट पर इलेक्ट्रिक बस सेवा शुरू करने की मांग करने के साथ- साथ बिलावर में सहायक परिवहन अधिकारी (एआरटीओ) कार्यालय स्थापित करने की मांग को भी दोहराया, ताकि लोगों को परिवहन से जुड़ी सेवाओं के लिए जिला कठुआ कार्यालय न जाना पड़े। उन्होंने शिक्षा मंत्री से जिले के सभी 12 शिक्षा जोनों में शिक्षा योजना अधिकारियों के रिक्त पदों को भरने और प्राथमिक स्तर पर शारीरिक शिक्षा शिक्षक के पद सृजित करने की भी मांग उठाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें