सेवानिवृत्त सैनिक अपनी मांगों को लेकर बैठक के बाद जानकारी देत हुए विज्ञप्ति
कठुआ। पूर्व सैनिकों को पेश आ रही समस्याओं को लेकर जम्मू कश्मीर एक्स सर्विस वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से मासिक बैठक का आयोजन किया गया। शहर के कॉलेज रोड स्थित कार्यालय में एसोसिएशन के पदाधिकारी और सदस्यों के समक्ष पूर्व सैनिकों विभिन्न समस्याओं का समाधान करने की मांग की।
बैठक के अध्यक्षता एसोसिएशन के चेयरमेन सेवानिवृत कैप्टन ज्ञान सिंह पठानिया की ओर से की गई। इसमें पूर्व सैनिकों और वीर नारियों को आने वाली समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में पदाधिकारियों ने पूर्व न्यायाधीश रंजना प्रकाश देसाई के नेतृत्व में गठित आठवें केंद्रीय वेतन आयोग से आग्रह किया है कि वर्ष 2014 से वन रैंक वन पेंशन के तहत अब तक लागू तीन वेतन आयोगों में जेसीओ रैंक के पूर्व सैनिकों अभी वेतन में विसंगतियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने आठवें आयोग के अध्यक्ष से इन सभी वेतन विसंगतियों को खत्म कर एक सामना वेतन की सिफारिशों की मांग की है। पूर्व सैनिकों ने यह भी मांग की है कि आठवें वेतन आयोग को पूर्व सैनिक की राष्ट्रीय स्तर की फेडरेशन के पदाधिकारियों से मिलकर उनकी समस्याओं को सुनना चाहिए। इस मौके पर फेडरेशन के पदाधिकारी मौजूद रहे।