फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: पठियारा स्पोर्ट्स स्टेडियम में बढ़ेंगी खेल सुविधाएं

Sat, 21 Feb 2026 01:37 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
वॉटर स्पोर्ट्स सेंटर के बाद बसोहली में तैयार हो रहा बेहतरीन स्पोर्ट्स स्टेडियम
विज्ञापन

1.92 करोड़ से किया जाएगा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट पिच और बैडमिंटन कोर्ट का निर्माण कार्य
कठुआ। बसोहली अब जल्द राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खेलों का नया ठिकाना बनने जा रही है। रंजीत सागर झील में वॉटर स्पोर्ट्स सेंटर के बाद अब अंतरराष्ट्रीय स्तर की क्रिकेट पिच से लैस स्टेडियम का निर्माण होने जा रहा है। पठियारा में इसके लिए लगभग दो करोड़ की राशि खर्च की जाएगी।
स्थानीय विधायक ठाकुर दर्शन सिंह के प्रयासों से अब एक बार फिर जम्मू कश्मीर स्पोर्ट्स काउंसिल ने बसोहली की इस सौगात को पूरा करने के लिए काम शुरू कर दिया है। इसके तहत इस स्टेडियम को आधुनिक खेल सुविधाओं से लैस किया जाएगा। सरकार ने पहाड़ी क्षेत्र के इस प्रमुख मैदान में अंतरराष्ट्रीय स्तर की क्रिकेट पिच और बैडमिंटन कोर्ट के निर्माण के साथ-साथ खिलाड़ियों और दर्शकों के लिए बुनियादी सुविधाओं को बढ़ाने का निर्णय लिया है। इन सुविधाओं के विकसित होने से स्टेडियम में जिला और राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन करने के साथ-साथ स्थानीय खिलाड़ियों को प्रतिभा निखारने का बेहतर मंच उपलब्ध होगा।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सरकार की ओर से पठियारा स्पोर्ट्स स्टेडियम में विभिन्न सुविधाओं के निर्माण के लिए कुल 1,92,62,000 की राशि जारी की है। इससे मौजूदा खेल मैदान में क्रिकेट प्रतियोगिताओं के आयोजन के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्तर की पिच और बैडमिंटन कोर्ट बनाने के साथ-साथ खिलाड़ियों के लिए चेंजिंग रूम, अर्थ वर्क, मैदान के चारों तरफ दर्शकों के बैठने के लिए सुविधा (सीटिंग टियर्स), आरसीसी ड्रेन सहित अन्य सुविधाओं का विकास किया जाएगा। जानकारी के मुताबिक निर्माण कार्य की जिम्मेदारी जम्मू-कश्मीर खेल परिषद को सौंपी गई है जिसे एक वर्ष के भीतर पूरा करवाने की योजना है।
विज्ञापन




कोट
बसोहली विधानसभा क्षेत्र में वॉटर स्पोर्ट्स सेंटर के बाद अंतरराष्ट्रीय मानकों की क्रिकेट पिच से लैस स्टेडियम को लेकर कवायद शुरू करवाई जा रही है। पिछले एक साल से इसे लेकर प्रयास किया जा रहा था। युवाओं से किया वादा निभाते हुए पठियारा स्पोर्ट्स स्टेडियम में सुविधाएं बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। इस परियोजना से न केवल बसोहली बल्कि बनी और बिलावर क्षेत्र के युवाओं को भी जिला एवं राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग लेने का अवसर मिलेगा।
- ठाकुर दर्शन सिंह, विधायक बसोहली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें