फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: मेहताबपुर गोशाला में 21 कुंडीय रुद्र महायज्ञ, भक्तों की उमड़ी आस्था

Sat, 21 Feb 2026 01:36 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। शहर के मेहताबपुर स्थित गोशाला में 21 कुंडीय रुद्र महायज्ञ का आयोजन जारी है। यज्ञ के दूसरे दिन सुबह प्रभात फेरी निकाली गई। इसमें श्रद्धालुओं ने आसपास के इलाके का भ्रमण कर भगवान का गुणगान किया। सुबह 8:30 के बाद यज्ञशाला में भगवान श्री गणेश का पूजन करने के बाद पीठ प्रतिष्ठा की गई।
विज्ञापन

पुरोहितों की ओर से किए जाने वाले मंत्रोच्चारण के बीच इस दौरान यजमानों ने यहां अनुष्ठान किया। दोपहर बाद कथा के दौरान कथाव्यास मनोहर लाल शास्त्री ने श्रद्धालुओं ने यज्ञ की महिमा का वर्णन किया। उन्होंने बताया कि यज्ञ से न केवल वातावरण शुद्ध होता है बल्कि इससे हमें अन्य कई तरह के लाभ होते हैं। कथा के बाद शाम 4:00 बजे भंडारे का आयोजन किया गया। महिला मंडल ने हरि नाम संकीर्तन कर वातावरण को भक्तिमयी बना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें