फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: रंगेहाथों पकड़ा गया चोरी का आरोपी, पुलिस को सौंपा

Wed, 18 Feb 2026 01:49 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
लोगों की ओर से चोरी के आरोप में पकड़ा गया युवकसंवाद
विज्ञापन
- आरोपी पहले भी मोहल्ले की एक दुकान में कर चुका है चोरी, सीसीटीवी में कैद है वारदात
विज्ञापन



कठुआ। शहर के वार्ड नंबर 10 में दिनदहाड़े चोरी की वारदात को अंजाम देते लोगों ने एक युवक को रंगे हाथ पकड़कर पुलिस के हवाले किया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि आरोपी ने एक सप्ताह पहले भी इसी मोहल्ले में एक दुकान में चोरी की वारदात को अंजाम दे चुका है। दुकान में हुई चोरी की पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद है जिसमें आरोपी नकाब ओढ़कर चोरी करता दिखाई दे रहा है।

लोगों का आरोप है कि आरोपी ने एक सप्ताह के भीतर मोहल्ले में दूसरी बार चोरी की है, जब लोगों ने इसे मंगलवार को रंगे हाथ पकड़ा है। घटना दोपहर की है जब आरोपी एक सूने पड़े घर में घुसकर मुर्गा चुराने की कोशिश कर रहा था। इस दौरान घर का मालिक अचानक मौके पर पहुंच गया और युवक को चोरी करते पकड़ लिया। शोर मचाने पर आसपास के लोग भी इकट्ठा जाते हैं और आरोपी को दबोचकर इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि स्थानीय लोगों ने आरोपी पर पहले भी इस तरह की वारदातों को अंजाम देने का आरोप लगाया है और चोरी की एक सीसीटीवी फुटेज भी दी है। इसमें आरोपी पर एक दुकान पर भी चोरी करने का आरोप है। उन्होंने बताया कि फिलहाल आरोपी को हिरासत में लेकर उससे जांच करने में जुटी हुई है। लोगों की ओर से उपलब्ध करवाई गई सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय निवासी काका राम ने बताया कि कुछ महीने पहले उसके घर में चोरी वारदात हुई थी। इसमें चोरों ने अलमारी का ताला तोड़कर लगभग चार लाख नकदी और गहने चोरी किए गए थे। काका राम ने बताया कि उसे संदेह है कि उस वारदात को भी इसी युवक ने अंजाम दिया था। पीड़ित दुकानदार टीटू ने बताया कि आरोपी ने एक सप्ताह पहले उसकी दुकान में चोरी की थी। सीसीटीवी में कैद फुटेज में आरोपी सीढ़ियों से दुकान में घुसता है और वहां रखा सामान चोरी कर फरार हो जाता है। स्थानीय लोग एक सप्ताह से इसकी तलाश कर रहे थे और मंगलवार को आखिरकार लोगों के हत्थे चढ़ गया। उनका कहना है कि आरोपी इस वार्ड का रहने वाला है और अक्सर सूने पड़े घरों को दिनदहाड़े चोरी की वारदातों को अंजाम देता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें