फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: छप्पर मोड़ अंडरपास की अलाइनमेंट व नाला निर्माण पर उठे सवाल, लोगों ने जताई नाराजगी

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। हीरानगर के छप्पर मोड़ स्थित नेशनल हाईवे प्राधिकरण द्वारा बनाए जा रहे अंडरपास की अलाइनमेंट और नाला निर्माण को लेकर स्थानीय लोगों ने रोष व्यक्त किया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि ग्रामीण इलाकों को जाने वाली सड़कों से अंडरपास का निर्माण बहुत नीचे किया जा रहा है। इससे जहां भविष्य में जलभराव और दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहेगी।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना कि अंडरपास की ढलान और नाले की दिशा तकनीकी रूप से ठीक नहीं है। लोगों का कहना है कि जहां अंडरपास के निचली तरफ एक ब्लाइंड कर्व बन रहा है, तो वहीं दूसरी तरफ अंडरपास की ढलान इतनी ज्यादा है कि इससे दुर्घटना होने की संभावना है। मौके पर पहुंच स्थानीय विधायक विजय शर्मा ने एसडीएम की मौजूदगी में हाईवे प्राधिकरण के अधिकारियों को स्थानीय लोगों की आशंकाओं को उजागर किया और निर्देश दिया कि अंडरपास की अलाइनमेंट, सड़क और उसके साथ-साथ बनने वाला नाला को सुरक्षा मानकों के अनुसार निर्माण किया जाए, ताकि भविष्य में लोगों को परेशानी न उठानी पड़े। मौके पर मौजूद हाईवे प्राधिकरण के अधिकारियों और निर्माण कार्य में लगे ठेकेदार ने विधायक को आश्वासन दिया कि सुरक्षा मानकों को पूरा ध्यान रखा जाएगा और निर्माण कार्य सभी आशंकाओं को ध्यान में रखकर किया जाएगा। इस मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें