रामकोट। गुड़ा कल्याल से सोमवार को एक गुमशुदगी का मामला पेश आया। केवल कुमार पुत्र तारा चंद निवासी गुड़ा कल्याल ने सोमवार को पुलिस चौकी रामकोट में एक लिखित आवेदन दिया। इसमें उन्होंने कहा कि उनकी 23 वर्षीय पत्नी नीतू देवी अपने 4 वर्षीय पुत्र मानव भगत के साथ 13 फरवरी से घर से लापता है। इस संबंध में पुलिस चौकी रामकोट में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की गई है। वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है।