फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: संदिग्ध हालात में तीन ने निगला जहरीला पदार्थ, जीएमसी में भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। शहर और उसके आसपास के ग्रामीण इलाकों में तीन लोगों ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ निगल लिया है। तीनों को जीएमसी कठुआ में भर्ती करवाया गया है। तीनों मामले रविवार दोपहर बाद के हैं।
विज्ञापन

पहला मामला शहर के वार्ड एक का है। इसमें 28 वर्षीय युवक मुकेश कुमार पुत्र करण कुमार का जहरीला पदार्थ निगलने के चलते अस्पताल में उपचार जारी है। दूसरा मामला जंगलोट गांव का है। इसमें 36 वर्षीय पिंटू पुत्र बोधन निवासी छत्तीसगढ़ जो वर्तमान में जंगलोट में रह रहा है, ने संदिग्ध अवस्था में जहरीला पदार्थ निगल लिया है। वहीं, अन्य मामला राजबाग थाना क्षेत्र के अंतर्गत क्षेत्र थाथी चडवाल का है। इसमें 65 वर्षीय व्यक्ति सोमदत्त की जहरीला पदार्थ निगलने से हालत बिगड़ गई। फिलहाल तीन का उपचार जारी है और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर आगे की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें