फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: औद्योगिक क्षेत्र में बंद पड़े नालों और खस्ताहाल सड़कों का निर्माण कार्य शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। जम्मू-कश्मीर लघु उद्योग विकास निगम लिमिटेड (सिकॉप) के अधीन आने वाले औद्योगिक क्षेत्र गोविंदसर में बंद पड़े नाले और जर्जर सड़कों की दशा सुधारने की कवायद शुरू हो गई है। इसमें औद्योगिक इकाइयों से निकलने वाले अपशिष्ट जल के लिए बने नालों की सफाई और पुनर्निर्माण का कार्य शुरू कर दिया गया है। नालों का निर्माण कार्य पूरा होने के बाद खस्ताहाल सड़कों का मरम्मत कार्य और तारकोल बिछाने का काम भी होगा। इससे औद्योगिक क्षेत्र में आवागमन की लंबे समय से चली आ रही समस्या का समाधान हो जाएगा।
विज्ञापन


दरअसल, खस्ताहाल नालों और जर्जर सड़कों की समस्या का समाधान न होने पर गत वीरवार को अमर उजाला अंक में प्रमुखता से खबर प्रकाशित की गई थी। इसके बाद सिकॉप प्रशासन द्वारा इस समस्या का संज्ञान लेते हुए निर्माण कार्य शुरू करवाया गया है। इसके लिए प्रभावितों ने अमर उजाला का आभार जताया है। रविवार को सिकॉप की ओर से राष्ट्रीय राजमार्ग जम्मू-पठानकोट से लगने वाली मुख्य सड़क के किनारे नालों का निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। जेसीबी मशीनें लगाकर बंद पड़े नालों से भारी भरकम मलबा बाहर निकालना जा रहा है। इसके बाद क्रमानुसार औद्योगिक नालों का निर्माण करवाया जाएगा। सिकॉप के अधिकारियों ने बताया कि लगभग तीन करोड़ की लागत से औद्योगिक क्षेत्र दशा सुधारने के लिए सरकार द्वारा बीते माह अगस्त में मंजूरी मिली थी। दो चरणों में होने वाले इस काम के दौरान पहले चरण में सभी नालों की मरम्मत की जाएगी। इसके बाद दूसरे चरण में सड़कों पर तारकोल बिछाया जाएगा और इन दोनों कार्यों को दो महीनों के भीतर पूरा कर लिया जाएगा।

बता दें कि गोविंदसर इलाके में लगभग 522 कनाल भूमि पर फैली एक सौ से ज्यादा छोटी इकाइयों की ज्यादातर सड़कें पूरी तरह टूट चुकी हैं। इसमें राष्ट्रीय राजमार्ग से लगने वाली मुख्य सड़क की हालत इतनी खराब है कि जगह-जगह गहरे गड्ढे बने गए हैं। इसके कारण आए दिन माल से लदे ट्रक फंस जाते हैं। इसके कारण घंटों जाम लगा रहता था। सड़क खराब होने से कई बार वाहनों में तकनीकी खराबी भी आ जाती थी, जिससे न केवल वाहन चालकों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता था, बल्कि समय पर औद्योगिक इकाइयों में माल भी नहीं पहुंच पाता था। वहीं, औद्योगिक क्षेत्र की सड़कों और नालों की दशा सुधरने से इकाइयों में काम करने वाले मजदूरों को भी लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें