फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: विद्यार्थियों को सेबी की भूमिका और निवेश की दी जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। राजकीय डिग्री कॉलेज महानपुर में वित्तीय साक्षरता पर एक व्याख्यान का आयोजन किया गया। शनिवार को आयोजित इस व्याख्यान में विद्यार्थियों को सेबी की भूमिका के अलावा निवेशकों की सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी को विस्तार से बताया गया। कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य वक्ता प्रो. पवन गुप्ता ने वर्तमान आर्थिक परिदृश्य में वित्तीय साक्षरता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि सही जानकारी के माध्यम से व्यक्ति अपनी बचत को सुरक्षित एवं बढ़ा सकता है।
विज्ञापन

उन्होंने सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (एसआईपी), शेयर बाजार की मूलभूत जानकारी तथा एसआईपी कैलकुलेटर के माध्यम से वित्तीय योजना बनाने की प्रक्रिया को विस्तार से समझाया। इसके साथ ही उन्होंने प्रतिभागियों को विभिन्न स्टॉक एक्सचेंज, बाजार के अलग-अलग क्षेत्रों तथा वित्तीय नियोजन के चरणों की भी जानकारी दी। गुप्ता ने उभरते हुए निवेश क्षेत्रों जैसे इंफ्रास्ट्रक्चर फंड, रक्षा क्षेत्र और अन्य संभावनाशील क्षेत्रों पर विशेष जोर दिया। छात्रों को निवेश संबंधी प्रामाणिक जानकारी प्राप्त करने के लिए सेबी के आधिकारिक पोर्टल के उपयोग के लिए भी प्रेरित किया गया। इस मौके पर कॉलेज प्रधानाचार्य डॉ. संगीता सूदन ने वित्तीय साक्षरता को जीवन का एक आवश्यक हिस्सा बताया और छात्रों से प्रारंभिक स्तर पर ही जिम्मेदार वित्तीय आदतें अपनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं और स्टाफ सदस्यों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें