फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: बायोटेक पार्क के लिए 15 करोड़ रुपये, होम्योपैथी कॉलेज की इमारत बनेगी

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। वित्त वर्ष 2026-27 के बजट में जम्मू-कश्मीर सरकार ने कठुआ जिले को कई महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं की सौगात दी है। स्वास्थ्य, शिक्षा, विज्ञान, रोजगार, बिजली और कृषि क्षेत्र को प्राथमिकता देते हुए जिले के समग्र विकास पर विशेष ध्यान केंद्रित किया है।
विज्ञापन


स्वास्थ्य क्षेत्र में राजबाग के रख होशियारी में आवंटित भूमि पर होम्योपैथी कॉलेज की इमारत का निर्माण कार्य शुरू होगा। इसके साथ ही जिले में मेडिकल एवं नर्सिंग कॉलेजों के माध्यम से प्रशिक्षित स्टाफ तैयार करने का लक्ष्य भी निर्धारित किया गया है। वहीं, जीएमसी के मेडिकल कॉलेज के सहायक अस्पताल में इस बार पेट-स्कैन सुविधा दी जाएगी। इससे कैंसर के मरीजों को सबसे ज्यादा फायदा मिलेगा। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी क्षेत्र में सरकार द्वारा आगामी वित्त वर्ष में 30 करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा। इसमें से 15 करोड़ रुपये की राशि से कठुआ स्थित औद्योगिक जैव प्रौद्योगिकी पार्क को पुनः सक्रिय किया जाएगा। इस पार्क को शेर-ए-कश्मीर कृषि विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, जम्मू के सहयोग से आधुनिक उपकरणों और योग्य वैज्ञानिकों से लैस किया जाएगा, जिससे बड़े स्तर पर रोजगार सृजन को बढ़ावा मिलेगा। किसानों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के उद्देश्य से अनाज भंडारण परियोजनाओं पर भी कार्य किया जा रहा है। इसके तहत राजबाग में एक हजार मीट्रिक टन क्षमता की अनाज भंडारण परियोजना को शीघ्र पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
जिले में बढ़ती औद्योगिक गतिविधियों को देखते हुए प्रवासी मजदूरों के लिए लेबर सराय की स्थापना भी की जा रही है, जिससे उन्हें सुरक्षित रात्रि विश्राम की सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। आगामी बजट में शहरी आधारभूत ढांचे के विकास के अंतर्गत बस अड्डों, सड़कों, सीवरेज एवं ड्रेनेज नेटवर्क के साथ-साथ स्लॉटर हाउस के निर्माण का भी प्रावधान किया गया है। इसके अतिरिक्त जिले के विशेषकर पहाड़ी क्षेत्रों में बिजली ढांचे को मजबूत करने पर जोर दिया जाएगा। इसके तहत रिसीविंग स्टेशनों एवं सब-ट्रांसमिशन लाइनों को सुदृढ़ करने तथा बिना बिजली वाले घरों में विद्युतीकरण को प्राथमिकता दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

............
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें