फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: एनएसएस इकाई ने चलाया स्वच्छता अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। राजकीय डिग्री कॉलेज महानपुर की एनएसएस इकाई ने परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान एनएसएस स्वयंसेवकों ने पूरे उत्साह के साथ कॉलेज के प्रशासनिक भवन, शैक्षणिक भवन तथा आसपास के क्षेत्रों की सफाई की। कॉलेज प्रधानाचार्य प्रो. संगीता सूदन ने स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रमों को राष्ट्र के सशक्तीकरण एवं विकास के लिए आवश्यक बताया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की पहल से विशेष रूप से युवाओं में स्वच्छता एवं स्वच्छ जीवनशैली के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित होती है। अभियान में गैर-शिक्षण कर्मचारियों के अलावा 20 से अधिक स्वयंसेवकों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें