कठुआ। राजबाग पुलिस ने मवेशी तस्करी के प्रयास को विफल कर दिया है। पुलिस वाहन में अमानवीय तरीके से लदे 15 मवेशियों को मुक्त करवाकर वाहन को जब्त कर लिया है।
जानकारी के अनुसार मामला बीती बुधवार की रात का है। राजबाग पुलिस के थाना प्रभारी सुशील शर्मा की टीम ने नाका चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध वाहन को रुकने का इशारा किया। पुलिस टीम को देख आरोपी वाहन चालक मौके से भागने में कामयाब रहा। पुलिस ने सभी मवेशियों को मुक्त करवाकर वाहन को जब्त कर लिया। बताया जा रहा है कि वाहन पंजाब की ओर से आ रहा था और जम्मू की तरफ जाने की फिराक में था। वहीं, पुलिस ने राजबाग थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।