फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: आगामी वित्त वर्ष के लिए स्केल ऑफ फाइनेंस को मिली मंजूर

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। जिला स्तरीय तकनीकी समिति (डीएलटीसी) की आगामी वित्त वर्ष के ध्यान में रखते हुए एक बैठक की गई। वीरवार को बैठक की अध्यक्षता अतिरिक्त जिला विकास आयुक्त सुरिंद्र मोहन शर्मा ने की। इसमें वित्त वर्ष 2026–27 के लिए स्केल ऑफ फाइनेंस पर चर्चा कर उसे मंजूरी प्रदान की गई।
विज्ञापन

बैठक के दौरान कृषि और उससे जुड़े विभिन्न क्षेत्रों के लिए प्रस्तावित स्केल ऑफ फाइनेंस पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। इसमें मौजूदा इनपुट लागत, किसानों की जरूरतों तथा जिले की भौगोलिक व आर्थिक परिस्थितियों को ध्यान में रखकर वित्त आवंटित करने सभी अधिकारियों से सलाह ली गई।
समिति द्वारा प्रस्तुत सिफारिशों को व्यावहारिक और जमीनी हकीकत से जुड़ा हुआ मानते हुए वित्त वर्ष 2026–27 के लिए स्केल ऑफ फाइनेंस को स्वीकृति प्रदान की। इस बैठक में मुख्य कृषि अधिकारी (सदस्य सचिव), जेसीसी बैंक कठुआ से गोपाल सिंह, मुख्य बागवानी अधिकारी (सीएचओ), मुख्य पशुपालन अधिकारी (सीएएचओ), जिला भेड़ पालन अधिकारी (डीएसएचओ) कठुआ, सहायक निदेशक मत्स्य पालन, फ्लोरीकल्चर अधिकारी तथा लीड डिस्ट्रिक्ट मैनेजर (एलडीएम) सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें