फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: दुकानदारों से मारपीट की घटनाओं को लेकर नगरी के दुकानदारों ने किया प्रदर्शन

Mon, 02 Feb 2026 12:27 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
नगरी में प्रदर्शन करते दुकानदारा। स्रोत जागरूक पाठक
विज्ञापन
मार्ग बंद कर पुलिस प्रशासन के खिलाफ जताया रोष
विज्ञापन


कठुआ। नगरी परोल में दुकानदारों के साथ लगातार हो रही मारपीट की वारदातों के खिलाफ नगरी व्यापार मंडल ने जोरदार प्रदर्शन किया है। रविवार की शाम ऐरवां मोड़ स्थित प्रदर्शनकारी दुकानदारों ने मार्ग बंद कर पुलिस से अज्ञात हमलावरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग कर रहे थे। इस बीच मार्ग के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गई। मौके पर पहुंचे पुलिस चौकी प्रभारी रविंद्र सिंह के आश्वासन पर प्रदर्शनकारियों को सड़क से हटाकर यातायात को बहाल किया।
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों में शामिल सुरेश प्रधान ने बताया कि पिछले तीन दिनों से अज्ञात लोगों द्वारा दुकानदारों पर हमले हो रहे है और स्थानीय पुलिस है कि इन हमलावरों की पहचान तक नहीं कर पा रही है। उन्होंने बताया कि बीती शुक्रवार रात कुछ अज्ञात हमलावरों ने दुकानदार कृष्ण सिंह पर सात और आठ के बीच हत्या करने के इरादे से हमला कर दिया। इसमें दुकानदार गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं दो दिन पहले नये पुल के पास एक दुकानदार के साथ अज्ञात लोगों द्वारा मारपीट की जाती है और फिर राहगीर महिला के साथ बदसलूकी का मामला सामने आता है। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि हर बार पुलिस हमलावरों के खिलाफ कानून कार्रवाई करने का आश्वासन देती है, लेकिन अभी तक कोई भी हमलावर पकड़ा नहीं गया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि दरअसल इलाके में बढ़ते नशे के कारोबार के कारण इस तरह की घटनाएं सामने आ रही है। पंजाब राज्य से सटा नगरी कस्बा होने के कारण बाहरी लोग नशे को लेकर अक्सर बाजार में घूमते रहते हैं और इस तरह की वारदातों को अंजाम देते हैं। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि हमलावरों को अगर पुलिस की ओर से जल्द गिरफ्तार नहीं किया जाता है तो आने वाले दिनों में हाईवे बंद कर पुलिस और जिला प्रशासन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें