फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: राष्ट्रीय मास्टर्स खेल में जिले के दो खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

Mon, 02 Feb 2026 12:35 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
महाराष्ट्र के पुणे में आयोजित आठवीं राष्ट्रीय मास्टर्स खेल में पदक हासिल कठुआ पहुंचे इंस्पेक्टर - फोटो : शहर के बेलीगंज स्थित एक दुकान में रविवार को लैपटॉप पर बजट देखते युवा।
विज्ञापन
कठुआ। महाराष्ट्र के पुणे में आयोजित आठवीं राष्ट्रीय मास्टर्स खेल में जिले के दो खिलाड़ियों ने जम्मू-कश्मीर का नाम रोशन किया है। इसमें निरीक्षक अमित सांगरा वर्तमान में थाना प्रभारी हीरानगर ने कराटे प्रतियोगिता के काटा और कुमिते श्रेणी में दो स्वर्ण पदक जीते हैं।
विज्ञापन

यह उपलिब्ध उन्होंने 50 आयु वर्ग और 80 किलोग्राम भार में हासिल की है। वहीं निरीक्षक संजीव कुमार ने 50 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में 100 मीटर दौड़ में कांस्य और 200 मीटर दौड़ में रजत पदक जीतकर जम्मू-कश्मीर को गौरवान्वित किया। बीते 27 से 31 जनवरी को देश भर के खिलाड़ियों ने कुल 22 खेलों में प्रतिभाओं का प्रदर्शन किया गया। यह प्रतियोगिता मास्टर्स गेम्स एसोसिएशन महाराष्ट्र द्वारा सुपर मास्टर्स गेम्स एंड स्पोर्ट्स फेडरेशन के बैनर तले आयोजित की गई थी। जम्मू-कश्मीर मास्टर्स गेम्स एसोसिएशन के अध्यक्ष और पूर्व अंतरराष्ट्रीय हैंडबॉल खिलाड़ी सेवानिवृत्त वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रंजीत सिंह चिब तथा महासचिव नीता कौर ने खिलाड़ियों को इस उपलब्धि पर प्रसन्नता जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें