कूटा में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल पंचायत सचिव। संवाद
कठुआ। कश्मीर संभाग के 90 नवनियुक्त पंचायत सचिव ने कूटा पंचायत का दौरा कर पंचायती कार्यप्रणाली का प्रशिक्षण हासिल किया है। रविवार को कश्मीर पहुंचे पंचायत सचिवों ने वरिष्ठ पंचायत सचिव बिलाल हामिद के नेतृत्व में पूरे पंचायत का दौरा कर कार्यप्रणाली को समझने का प्रयास किया। इस दौरान ब्लॉक विकास अधिकारी हीरानगर धीरज बब्बर और कूटा पंचायत सचिव अखिल सांगरा भी मौजूद रहे।
बता दें कि कूटा पंचायत को बेहतर पंचायती कार्यप्रणाली को लागू करने पर दो बार राष्ट्रीय स्तर के पुरस्कार से नवाजा जा चुका है। जिसके चलते नवनियुक्त पंचायत सचिवों को इस पंचायत का एक्सपोजर दौरा करवाया जाता है। अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार नवनियुक्त पंचायत सचिवों के लिए पांच दिवसीय एक्सपोजर दौरा आयोजित किया जाता है। इसके तहत वे प्रदेश और देश भर की अगल-अलग पंचायतों का दौरा करवाकर जानकारी उपलब्ध करवाई जाती है। पंचायत का दौरा करने के बाद सभी सचिवों का जत्था हिमाचल प्रदेश के दौर के लिए रवाना हो गए है। इसके बाद न राजस्थान और अन्य प्रदेशों की पंचायतों का भी दौरा करेंगे।