फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: 1.96 करोड़ से सुधरेगी डेढ़ दर्जन सरकारी स्कूलों की दशा

Mon, 02 Feb 2026 12:42 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
बाढ़ प्रभावित स्कूलों का होगा मरम्मत कार्य व चहारदीवारी
विज्ञापन

पांच स्कूलों में बनेंगे अतिरिक्त कक्ष, एक-एक में बनेंगी विज्ञान प्रयोगशाला व पुस्तकालय


कठुआ। शहर और आसपास के इलाकों के बाढ़ प्रभावित सरकारी स्कूलों की दशा सुधारने की कवायद शुरू हो गई है। शिक्षा विभाग की ओर से समग्र शिक्षा के तहत कुल 17 स्कूलों के मरम्मत कार्य और चहारदीवारी बनाने का निर्णय लिया गया है। चार स्कूलों में अतिरिक्त कक्ष और एक-एक स्कूल में विज्ञान प्रयोगशाला और पुस्तकालय बनाई जाएंगी।

जानकारी के अनुसार सभी स्कूलों के मरम्मत कार्य, चहारदीवारी और अतिरिक्त कक्ष निर्माण के लिए कुल 1.96 करोड़ रुपये की राशि आवंटित की गई है। निर्माण कार्य की जिम्मेदारी लोक निर्माण विभाग को सौंपी गई है। शिक्षा विभाग के अधिकारियों के मुताबिक विभाग ने चहारदीवारी और मरम्मत कार्य के लिए दो से तीन महीने का निर्धारित किया गया है। अतिरिक्त कक्ष और प्रयोगशाला निर्माण के लिए छह महीने के भीतर खत्म करने की योजना है। विकास कार्य पूरा होने पर इन स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को न केवल बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिलेगा बल्कि शिक्षण व्यवस्था में सुधार होगा। विकास कार्यों के लिए निर्धारित ज्यादातर राशि स्कूलों में बच्चों की बढ़ती संख्या को देखते हुए अतिरिक्त कक्ष मिडिल स्कूल बरमोरा, मिडिल स्कूल-सी कठुआ, प्राइमरी स्कूल गुज्जर बस्ती राजबाग और प्राइमरी स्कूल किरपाल में बनाने का निर्णय लिया है। विज्ञान की प्रयोगशाला का निर्माण हाई स्कूल लच्छीपुर और पुस्तकालय का हाई स्कूल जुथाना में किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन





स्कूल का नाम प्रस्तावित निर्माण कार्य राशि
1. मिडिल स्कूल-सी कठुआ अतिरिक्त कक्ष 20.84 लाख
2. मिडिल स्कूल बरमोरा अतिरिक्त कक्ष, चहारदीवारी 28.40 लाख
3. प्राइमरी स्कूल गुज्जर बस्ती राजबाग अतिरिक्त कक्ष 10.42 लाख
4. प्राइमरी स्कूल किरपॉल अतिरिक्त कक्ष 10.42 लाख
5. हाई स्कूल जुथाना पुस्तकालय 24.84 लाख
6. हाई स्कूल लच्छीपुर विज्ञान प्रयोगशाला, मरम्मत 22.30 लाख
7. हाई स्कूल ऐरवां चहारदीवारी, मरम्मत 13.80 लाख 8. प्राइमरी स्कूल मीरपुर नक्कियां चहारदीवारी 07.60 लाख
9. हाईस्कूल मैरथ, खोख्याल मरम्मत कार्य 07.77 लाख
10. मिडिल स्कूल मैरथ, बरनोटी, पंदराड़, दबवाल मरम्मत कार्य 18.01 लाख
11. प्राइमरी स्कूल मंझली मरम्मत, चहारदीवारी 18.01 लाख
12. हायर सेकेंडरी गर्ल्स व बॉयज कठुआ चहारदीवारी, मरम्मत 13.80 लाख
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें