फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: खैर से लदी महिंद्रा पिकअप जब्त, चालक गिरफ्तार

Sun, 01 Feb 2026 12:56 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
लखनपुर पुलिस ने खैर तस्करी का प्रयास किया विफलविज्ञ​प्ति
विज्ञापन
कठुआ। कंडी क्षेत्र में अवैध तरीके से खैर के पेड़ों की अंधाधुंध कटाई रुकने का नाम नहीं ले रही है। शुक्रवार की आधी रात को लखनपुर पुलिस ने बिना वैध दस्तावेज के खैर परिवहन कर रहे एक वाहन को जब्त कर उसके चालक को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार थाना प्रभारी लखनपुर तारिक अहमद के नेतृत्व में पुलिस टीम ने एक वाहन को रोककर तलाशी ली गई। खैर के लट्ठों से लदी हुई थी खैर तस्कर रात के अंधेरे में पंजाब की ओर ले जाने की फिराक में थे। पुलिस को सूचना मिली थी की इलाके से अवैध रूप से खैर की लकड़ी का परिवहन किया जा रहा है। पुलिस ने नाका लगाकर करडोह से लखनपुर आ रही महिंद्रा पिकअप वाहन को रोककर तलाशी ली गई। वाहन का चालक जब खैर परिवहन की वैध दस्तावेज मौके पर दिखा नहीं सकता तो पुलिस ने वाहन को मौके पर जब्त कर आगे की कार्रवाई के लिए वन विभाग को सौंप दिया है। आरोपी वाहन चालक की पहचान राजिंद्र सिंह पुत्र मेजर सिंह निवासी धनोड़ कठुआ के रूप में हुई है। पुलिस ने लोगों से आग्रह किया है कि यदि कहीं भी इस तरह की अवैध गतिविधियों की जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें