फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: कठुआ की अनु शर्मा बनीं एशियन शूटिंग चैंपियनशिप में चीफ रेंज अधिकारी

विज्ञापन
अनु शर्मा - फोटो : एम्स में राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण व तम्बाकू निषेध पर आयोजित कार्यक्रम में बोलते डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक।
विज्ञापन
जिले की पहली शूटर होने के साथ-साथ जम्मू-कश्मीर की पहली प्रमाणित अंतरराष्ट्रीय शूटिंग खेल की जज भी हैं अनु
विज्ञापन

कठुआ। कठुआ की बेटी अनु शर्मा ने एक बार फिर जम्मू-कश्मीर का मान बढ़ाया है। वह दिल्ली में एक फरवरी से शुरू हो रही एशियन शूटिंग प्रतियोगिता में बतौर चीफ रेंज अधिकारी जिम्मेदारी संभालेंगी। ये गाैरव हासिल करने वालीं अनु कठुआ जिले की पहली महिला शूटर हैं। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी तकनीकी दक्षता का लोहा मनवा चुकीं अनु अब प्रदेश के युवाओं के लिए अत्याधुनिक शूटिंग रेंज विकसित करने के मिशन पर हैं।
अनु जम्मू-कश्मीर की पहली प्रमाणित अंतरराष्ट्रीय शूटिंग खेल की जज भी हैं। इससे पहले वे वर्ष 2025 में अंतरराष्ट्रीय जूनियर वर्ल्ड कप में चीफ रेंज ऑफिसर की भूमिका निभा चुकी हैं। अब अंतरराष्ट्रीय शूटिंग खेल महासंघ (आईएसएसएफ) की प्रमाणित जज बनने के बाद ये उनकी सातवां अंतरराष्ट्रीय असाइनमेंट है। एशियन शूटिंग प्रतियोगिता एक से 15 फरवरी तक होगी। अनु शर्मा का चयन होगा शूटिंग खेल में उनकी मेहनत, तकनीकी दक्षता और नेतृत्व क्षमता को दर्शाता है।
विज्ञापन

वर्ष 2018 में राष्ट्रीय स्तर पर शूटिंग में जज की परीक्षा उत्तीर्ण कर अनु जम्मू-कश्मीर की पहली प्रमाणित महिला जज बनी थीं। इसके बाद उन्हें जम्मू-कश्मीर खेल परिषद में शूटिंग कोच बनाया गया लेकिन जिले में कोई शूटिंग रेंज न होने से कुछ खास नहीं कर पाईं। बीते वर्ष उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने स्पोर्ट्स स्टेडियम में इंडोर हॉल बनाने की घोषणा की तो अनु ने उराज्यपाल और जिले के तत्कालीन उपायुक्त राकेश मिन्हास से मिलकर उन्हें इंडोर हाल में शूटिंग रेंज विकसित करने की मांग रखी। वर्तमान में नए इंडोर हॉल में दो पॉइंट शूटिंग रेंज बनाए गए हैं।
अनु शर्मा खेल परिषद के साथ मिलकर जम्मू संभाग के प्रत्येक जिले में एक शूटिंग रेंज बनाने पर काम कर रही हैं। उसका मानना है कि शूटिंग में सिर्फ कठुआ ही नहीं बल्कि प्रदेश के अन्य जिलों में भी कई उभरते खिलाड़ी हैं। उनके लिए निजी शूटिंग रेंज के अलावा प्रदेश में कोई भी अच्छी तरह से विकसित सरकारी शूटिंग रेंज उपलब्ध नहीं है।
विज्ञापन

...............
एनसीसी के माध्यम से की शूटिंग की शुरुआत
कठुआ के वार्ड-5 की अनु शर्मा ने सीमित संसाधनों के बावजूद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है। उनके पिता ड्राइवर हैं। शुरुआती नवोदय विद्यालय बसोहली से हुई। राजकीय डिग्री काॅलेज कठुआ से साइंस में स्नातक के दाैरान एनसीसी के माध्यम से शूटिंग की शुरुआत की। अनु ने बताया कि एनसीसी के सहयोग से उन्हें डाॅ. करणी सिंह शूटिंग रेंज नई दिल्ली से प्रशिक्षण मिला और देश का प्रतिनिधित्व किया। उन्होंने कहा कि अगर बेहतर शूटिंग रेंज स्थापित किए जाएं तो ग्रामीण इलाकों के युवा देश का नाम रोशन सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें