फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: जीडीसी रामकोट के रेंजर्स टीम ने रेंजर जंबूरी में किया शानदार प्रदर्शन

Sat, 24 Jan 2026 02:33 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
जीडीसी रामकोट ने छत्तीसगढ़ में पहले नेशनल रोवर/रेंजर जंबोरी में शानदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
कठुआ। राजकीय डिग्री कॉलेज (जीडीसी) रामकोट की रेंजर्स टीम ने भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के प्रथम राष्ट्रीय स्तर के रेंजर जंबूरी में भाग लिया। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में आयोजित सशक्त युवा, विकसित भारत थीम पर आधारित कार्यक्रम में 12 सदस्य ने भाग लिया। इन रेंजर्स टीम के सदस्यों ने न केवल डोगरी लोक नृत्य, बल्कि मार्च पास्ट और बैकवुड्स कुकिंग में हिस्सा लेकर ने केवल अपने कॉलेज का, बल्कि जिले का भी नाम रोशन किया है।
विज्ञापन

बता दें कि जम्मू-कश्मीर की ओर रेंजर दल ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कुल आठ पुरस्कार अपने नाम किए। इस दौरान प्रतिभागियों को गंगा माता मंदिर, तंदुला कॉम्प्लेक्स, स्वर्ण मंदिर (अमृतसर), जलियांवाला बाग और अटारी-वाघा बॉर्डर जैसे महत्वपूर्ण स्थलों के भ्रमण का अवसर मिला। जीडीसी रामकोट की ओर से 12 सदस्यीय रेंजर टीम में मीनाक्षी देवी, तानिया शर्मा, साक्षी देवी, मीनू देवी, लताशा शर्मा, रीता देवी, नेहा देवी, सोनाली शर्मा, निताक्षी शर्मा, रिचू देवी, प्रियंका देवी और तानिया शर्मा टीम का हिस्सा रहीं। यह दल कॉलेज यूनिट लीडर शालू वर्मा के नेतृत्व में कार्यक्रम में हिस्सा लिया था। जिसमें देशभर से 15 हजार से ज्यादा रेंजर्स ने भाग लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें