फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: बारिश से जिले में जनजीवन अस्त-व्यस्त

Sat, 24 Jan 2026 02:31 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। जिले में बीती रात से लगातार हो रही बारिश ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। हाईवे से लेकर शहर की गलियों तक जलभराव के कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन




सबसे गंभीर स्थिति डीसी कार्यालय के सामने कालेज रोड पर देखने को मिली, जहां नाला ओवरफ्लो होकर सड़कों पर फैल गया। नाले का कचरा सीधे डीसी कार्यालय के मुख्यद्वार और कॉलेज रोड पर बिखर गया। हालांकि नगर परिषद की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और गंदगी हटाने का काम शुरू किया, लेकिन दिनभर बहता पानी लोगों के लिए मुसीबत बना रहा।



मुख्य बाजार, कोर्ट रोड और डीसी कार्यालय के आसपास भी जलभराव ने आमजन की राहें कठिन कर दीं। शास्त्री नगर, कृष्णा कॉलोनी, पटेल नगर और शिवानगर जैसे मोहल्लों की जर्जर गलियों में पानी भरने से स्कूली बच्चों और स्थानीय निवासियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन




स्थानीय लोगों का कहना है कि जब से शहर में कवर्ड ड्रेन का निर्माण शुरू हुआ है, नगर परिषद ने नालों की नियमित सफाई बंद कर दी है। परिषद केवल तब कार्रवाई करता है जब कोई नाला ओवरफ्लो होकर समस्या खड़ी कर देता है, वह भी सिर्फ तत्कालिक समाधान के लिए। इसी लापरवाही के कारण हर बारिश में शहरवासियों को ऐसी समस्याओं से जूझना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें