फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: उपायुक्त ने पीएम स्वनिधि योजना के तहत 27 लाभार्थियों को सौंपे चेक

Sat, 24 Jan 2026 02:38 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रव्यापी पीएम स्वनिधि का लाइव कार्यक्रम का किया प्रसारण
विज्ञापन


कठुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से पीएम स्वनिधि योजना के अंतर्गत क्रेडिट कार्ड सुविधा एवं एक लाख लाभार्थियों को ऋण वितरण के राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया गया। शुक्रवार को डीसी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त राजेश शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और योजना के लाभार्थी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के बाद उपायुक्त राजेश शर्मा ने अतिरिक्त उपायुक्त, अतिरिक्त विकास आयुक्त और नगर परिषद व कमेटी के अधिकारियों की मौजूदगी में 27 लाभार्थियों को ऋण चेक वितरित किए गए। लाइव प्रसारण के दौरान उपस्थित अधिकारियों और लाभार्थियों ने प्रधानमंत्री के संबोधन को सुना। प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में पीएम स्वनिधि योजना के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि यह योजना रेहड़ी-पटरी वालों को आसान ऋण सुविधा उपलब्ध कराकर उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और वित्तीय समावेशन से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस मौके पर उपायुक्त ने पीएम स्वनिधि योजना को एक ऐतिहासिक पहल बताया। उन्होंने लाभार्थियों से ऋण राशि का सही उपयोग कर अपने व्यवसाय को विस्तार देने और आय बढ़ाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर अतिरिक्त उपायुक्त सुरिंदर मोहन शर्मा, सहायक आयुक्त विकास विश्वजीत सिंह, नगर परिषद कठुआ कार्यकारी अधिकारी अमित शर्मा, लीड जिला मैनेजर अमन जसरोटिया, कार्यकारी अधिकारी नगर समिति नगरी पृथ्वी राज संगरा, कार्यकारी अधिकारी नगर समिति बिलावर वरिंद्र पाल सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं योजना के लाभार्थी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें