फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: परीक्षा पे चर्चा के तहत जिला स्तरीय प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता

Sat, 24 Jan 2026 02:37 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय कठुआ में शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार एवं केंद्रीय विद्यालय संगठन के
विज्ञापन
कक्षा छठी से बारहवीं तक के 114 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया
विज्ञापन

कठुआ। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय कठुआ में पराक्रम दिवस के उपलक्ष्य में शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार एवं केंद्रीय विद्यालय संगठन के आदेशानुसार प्रधानमंत्री के प्रतिष्ठित कार्यक्रम परीक्षा पे चर्चा के अंतर्गत जिला स्तरीय प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।


शुक्रवार को आयोजित इस प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न विद्यालयों पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय बसोहली, पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय हीरानगर एवं लखनपुर, सेंट जेवियर कॉन्वेंट स्कूल, जेके पब्लिक स्कूल, माउंट लिट्रा जी स्कूल, जम्मू संस्कृति पब्लिक स्कूल कठुआ, जीएचएसएस बॉयज कठुआ, जीएचएसएस गर्ल्स कठुआ, जीएचएसएस जंगलोट बॉयज कठुआ और आर्मी पब्लिक स्कूल से आए कक्षा छठी से बारहवीं तक के कुल 114 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। सरस्वती वंदना और स्वागत गीत से शुरू होने वाले इस प्रतियोगिता में शिक्षा मंत्रालय, एनसीईआरटी द्वारा ऑपरेशन सिंदूर पर आधारित बहुविकल्पीय प्रश्न पत्र विद्यार्थियों को हल करने के लिए दिया गया। प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी प्रतिभा और ज्ञान का परिचय दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



प्रतियोगिता के अंत में सभी प्रतिभागियों को पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय कठुआ के प्राचार्य सूरज प्रसाद ने प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया और सभी प्रतिभागियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने विभिन्न विद्यालयों के शिक्षकों, अनुरक्षकों व विद्यालय के कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया।। कार्यक्रम केंद्रीय विद्यालय संगठन जम्मू संभाग के उपायुक्त हर्षित मिश्रा और सहायक आयुक्त श्री हरी सिंह के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें