फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: बाढ़ प्रभावित पशु चिकित्सा जांच पोस्ट का नए सिरे से होगा निर्माण

Sat, 24 Jan 2026 01:46 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
6.30 करोड़ की राशि से पूरा होगा निर्माण कार्य, भवन की व्यवहार्यता रिपोर्ट के बाद लिया निर्णय
विज्ञापन


कठुआ। अगस्त 2025 में रावी दरिया में आई बाढ़ से जम्मू-कश्मीर के प्रवेशद्वार लखनपुर स्थिति पशु चिकित्सा जांच पोस्ट को काफी नुकसान पहुंचा था। बाढ़ से क्षतिग्रस्त एक मंजिला इमारत को नये सिरे से निर्माण करने की कवायद शुरू हो गई है। नई इमारत के निर्माण को लेकर लगभग 6.30 करोड़ की राशि मंजूर की गई है। इसमें बाढ़ प्रभावित इमारत को ध्वस्त कर उसकी जगह नई इमारत निर्माण के अलावा उसके चारों तरफ सुरक्षा दीवार बनाने की योजना है।

जानकारी के अनुसार यह निर्णय बाढ़ ग्रस्त इमरात की व्यवहार्यता रिपोर्ट आने के बाद लिया गया है। व्यवहार्यता रिपोर्ट में इस इमारत को असुरक्षित घोषित किया गया है। बताया जा रहा है कि पहले से बनी असुरक्षित इमारत को ध्वस्त कर उसकी जगह नई इमारत बनाई जाएगी। सरकार की ओर से राशि आवंटित होते ही इमारत का निर्माण कार्य शुरू करवा दिया जाएगा। बता दें कि अगस्त में रावी दरिया में भारी बारिश के बाद आई बाढ़ से इस बार पानी का बहाव लखनपुर की तरफ हो गया था। इस कारण लखनपुर स्थित न केवल पशुपालन विभाग की पशु चिकित्सा चेक पोस्ट के अलावा पर्यटन विभाग के बजट एकोमोडेशन इमारत के अलावा ट्रेवल मार्ट जिसमें अभी जिला विकास परिषद का कार्यालय है को भी काफी नुकसान पहुंचा था। हालांकि बाढ़ के बाद जिला प्रशासन द्वारा पंजाब सरकार के साथ मिलकर बाढ़ प्रभावित इमारतों को सुरक्षित बनाने के प्रयास किए गए हैं। वर्तमान में पशु पालन विभाग की लखनपुर स्थित जांच पोस्ट को एक पर्यटन विभाग की इमारत से कार्यात्मक बनाया गया है। बीते वर्ष नवंबर में पशुपालन विभाग की ओर से बाढ़ प्रभावित इमारत को बहाल करने के लिए 30 लाख की राशि से घोषणा की गई थी लेकिन इसी बीच इस इमारत की व्यवहार्यता रिपोर्ट सामने आने से इस इमारत को पूरी तरह असुरक्षित घोषित कर इसकी जगह नई इमारत बनाने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन


लखनपुर स्थिति पशु चिकित्सा जांच पोस्ट स्थापित करने का मकसद
जम्मू-कश्मीर प्रवेशद्वार लखनपुर में पशुपालन विभाग की ओर से संचालित जांच पोस्ट द्वारा प्रदेश में आने वाले पशुओं और मुर्गियों का पहले निरीक्षण किया जाता है। इसके बाद वहां से गुजरने वाले मवेशियों और पोल्ट्री उत्पादों को जरूरी स्वास्थ्य और फिटिनेस प्रमाणपत्र जारी किया जाता है। इसका प्राथमिक उद्देश्य बीमारियों को रोकना, जानवरों की सुरक्षा सुनिश्चित करना और मवेशियों की अवैध तस्करी पर रोक लगाना है। इसमें पशुओं की जांच, उपचार, कर्मचारियों के लिए कार्यालय, प्रतीक्षालय तथा अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
विज्ञापन


कोट
बाढ़ प्रभावित पशु चिकित्सा जांच पोस्ट के नये सिरे से निर्माण करने की मंजूरी मिल चुकी है। इसके अलावा नई इमारत को बाढ़ से सुरक्षित बनाने के लिए इसके चारों तरफ सुरक्षा दीवार बनाई जाएगी। इमारत निर्माण की राशि जारी होते ही इसका निर्माण कार्य शुरू करवाया जाएगा।

- अविनाश गुप्ता, सहायक कार्यकारी अभियंता लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें