फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: मवेशी तस्करी के प्रयास विफल 31 मवेशियों को सुरक्षित बचाया

Tue, 20 Jan 2026 01:40 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
पुलिस ने पशु तस्करी का प्रयास किय विफल संवाद
विज्ञापन
कठुआ। हीरानगर पुलिस ने दो वाहनों में लदे 31 मवेशियों को तस्करी के चंगुल से मुक्त करवाया है। मवेशियों को कठुआ की कीड़िया गंडयाल गौशाला में रखा गया है। पुलिस ने तस्करी में संलिप्त दोनों वाहनों को जब्त कर आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सुबह अंधरे की आड़ में तस्कर इन मवेशियों को जम्मू की ओर ले जाने की फिराक में थे। मामला हीरानगर के लौंडी मोड़ नाके का सोमवार की सुबह का है। हीरानगर थाना प्रभारी आशीष शर्मा के नेतृत्व में नाके पर तैनात पुलिस कर्मियों ने दो संदिग्ध वाहनों को तलाश के लिए रोक का इशारा किया। इसी बीच पुलिस टीम को देख वाहन पंजीकरण जेके 05सी -8891 का चालक मौके पर वाहन खड़ा कर फरार होने में कामयाब रहा। दूसरे वाहन पंजीकरण यूपी 11बीटी-3685 में सवार चालक सहित एक अन्य को पुलिस ने मौके पर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने जांच के दौरान दोनों वाहनों से कुल 31 मवेशियों को अमानवीय तरीके से लदे हुए पाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें