कठुआ। ट्रेन की चपेट में आने से एक 50 वर्षीय व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है। अचेत अवस्था में घायल को उपचार के लिए जीएमसी कठुआ में लाया गया। डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया लेकिन बाद में पुलिस ने उसे उपचार के लिए पंजाब के किसी अस्पताल में ले गई।
जानकारी के अनुसार मामला पंजाब के माधोपुर इलाके का है। इसमें पठानकोट से जम्मू की ओर जा रही झेलम एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल को ट्रेन से रेलवे स्टेशन कठुआ लाया गया जिसके बाद जीआरपी कठुआ ने एंबुलेंस की व्यवस्था कर अचेत अवस्था में घायल व्यक्ति को उपचार के लिए जीएमसी कठुआ में भर्ती करवाया गया। डॉक्टरों ने घायल की गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार देने के बाद बेहतर इलाज के लिए जीएमसी जम्मू रेेफर कर दिया। पंजाब पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल को उपचार के लिए पंजाब ले गई है। फिलहाल घायल की पहचान नहीं हो पाई थी। घायल की आयु 50 से 55 वर्ष की बीच बताई जा रही है।