करडोह गांव में मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत जनसभा को संबोधित करते कांग्रेस जिला प्रधान पंकज डोगर
- फोटो : महसी के बसौनामाफी में वन विभाग द्वारा पकड़ा गया बाघ।
मनरेगा का नाम बदलने पर कांग्रेस का करडोह गांव में जनसभा
कठुआ। जिला कांग्रेस ने मनरेगा का नाम बदलने को लेकर ब्लॉक कीड़ियां गंडयाल के करडोह गांव में जनसभा का आयोजन किया गया। पिछले एक सप्ताह से कांग्रेस जिले के अलग-अलग ब्लॉक में जाकर स्थानीय लोगों को मनरेगा को लेकर जागरूक करने में लगी है। इसी कड़ी में रविवार को मनरेगा बचाओ संग्राम और हमारी रियासत हमार हक के बैनर तले आयोजित जनसभा में कांग्रसियों ने केंद्र सरकार की जमकर आलोचना की। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा की केंद्र सरकार पहले प्रदेश का दर्जा छीनकर जम्मू-कश्मीर के लोगों के अधिकारों को खत्म किया।
जनसभा में पूर्व सांसद चौधरी लाल सिंह, जिला कांग्रेस अध्यक्ष पंकड डोगरा के अलावा ब्लॉक अध्यक्षों ने जनता को संबोधित कर केंद्र पर मनरेगा अधिनियम को कमजोर करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने पहले प्रदेश का दर्जा छीन कर जहां के पढ़े लिखे युवाओं की नौकरी छीनी और अब बाहरी लोगों को औद्योगिक इकाइयों में लगा रही है। इससे प्रदेश में पढ़े लिखे युवाओं में बेरोजगारी बढ़ रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार द्वारा हाल ही में कांग्रेस द्वारा बनाएंगे मनरेगा कानून को बदलकर और उसमें राज्यों का हिस्सेदारी बढ़ाकर ग्रामीणों को 100 दिन के रोजगार से वंचित करने की साजिश है।
उन्होंने कहा कि कहने को तो केंद्र सरकार 125 दिन रोजगार की गारंटी देने की वकालत कर रही है लेकिन नए अधिनियम के तहत जिस तरह से केंद्र ने राज्यों पर 40 फीसदी राशि देने का प्रावधान किया उसे ग्रामीण इलाकों में भी बेरोजगारी की समस्या बढ़ेगी। जिले भर में हर दिन युवाओं को औद्योगिक इकाइयों से बाहर निकाला जा रहा है और युवा सड़क पर उतरकर प्रत्येक औद्योगिक इकाई में 70 फीसदी स्थानीय युवाओं को रोजगार की गारंटी की वकालत कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि जब केंद्र सरकार ने वर्ष 2019 जानबूझ कर महाराजा हरि सिंह का बनाया हुआ स्टेट सब्जेक्ट को निरस्त कर बाहरी लोगों को जम्मू-कश्मीर में बसाने का काम कर रही है। इससे युवाओं में अंसतोष है क्योंकि स्थानीय युवाओं में लगातार रोजगार से वंचित रखा जा रहा है। उन्होंने बताया कि कांग्रेस पूरे प्रदेश स्तर पर ब्लॉक-ब्लॉक जाकर स्थानीय लोगों को जागरूक कर प्रदेश के दर्जे की बहाली और मनरेगा से महात्मा गांधी के नाम बहाल करने की मांग कर रही है और यह आंदोलन तब तक जारी रहेगा जब तक केंद्र सरकार मान नहीं जाती। जनसभा में कांग्रेस नेता नरेंद्र खजूरिया, जतिंद्र सिंह पप्पू, परमजीत सिंह पम्मा, रोबिन शर्मा, डॉ. सतीश, योगराज और जिले के ब्लॉक अध्यक्ष मौजूद रहे।