फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: जिला कबड्डी एसोसिएशन को मिले खेल मैदान के मैट

Thu, 15 Jan 2026 01:02 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। जिले में स्वदेशी खेल कबड्डी को प्रोत्साहित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है। जम्मू-कश्मीर अमेच्योर कबड्डी एसोसिएशन ने जिला कबड्डी एसोसिएशन कठुआ को खेल मैदान के लिए विशेष कबड्डी मैट उपलब्ध करवाए हैं। इस संबंध में जम्मू में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


इस दौरान जम्मू-कश्मीर अमेच्योर कबड्डी एसोसिएशन के महासचिव डॉ. कुलदीप कुमार गुप्ता ने जम्मू-कश्मीर स्पोर्ट्स काउंसिल की सचिव नुजहत गुल की उपस्थिति में जिला कबड्डी एसोसिएशन कठुआ के सचिव मोहम्मद याकूब को मैट सौंपे। जानकारी के अनुसार ये उच्च गुणवत्ता वाले मैट 13x10 मीटर आकार के मानक कबड्डी मैदान में बिछाए जाएंगे। इन मैट्स के उपलब्ध होने से जिले के खिलाड़ियों को सुरक्षित और बेहतर वातावरण में प्रशिक्षण हासिल करने में सुविधा मिलेगी। साथ ही इनका उपयोग जिला एवं राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिताओं के आयोजन के दौरान किया जाएगा। जिला कबड्डी एसोसिएशन के सचिव मोहम्मद याकूब ने बताया कि इस सुविधा से जिले के युवा खिलाड़ियों को विभिन्न प्रतियोगिताओं की तैयारी करने में काफी मदद मिलेगी।
उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में कठुआ जिले में कबड्डी के लिए कोई अलग से समर्पित खेल मैदान उपलब्ध नहीं है। इस कारण खिलाड़ियों को अभ्यास में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि प्रदेश स्तर की कबड्डी एसोसिएशन के पदाधिकारी जल्द ही स्पोर्ट्स काउंसिल के साथ बैठक कर कठुआ जिले में एक समर्पित कबड्डी मैदान की सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें