फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: 10 लीटर देसी शराब जब्त, आरोपी महिला शराब तस्कर गिरफ्तार

Thu, 15 Jan 2026 01:01 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। राजबाग पुलिस ने कोटपुन्नू इलाके से एक आरोपी महिला शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने महिला के कब्जे से 10 लीटर देसी शराब जब्त की है जिसे महिला आसपास के इलाके में बेचने की फिराक में थी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मामला बुधवार का है। पुलिस को सूचना मिली थी कि एक महिला देसी शराब से भरे प्लास्टिक का बैग लेकर इलाके में घूम रही है। इसके बाद राजबाग पुलिस थाना प्रभारी अजय चिब के नेतृत्व में गठित टीम और बार्डर पुलिस पोस्ट के पुलिसकर्मियों की मदद से महिला को रोककर तलाशी ली गई। महिला के प्लास्टिक बैग से कुल 38 पाउच देसी शराब बरामद की गई। पुलिस टीम ने मौके पर जब्त कर आरोपी महिला को आबकारी अधिनियम की धारा 48 (ए) के तहत गिरफ्तार कर लिया। महिला की पहचान ट्विंकल पत्नी सुभाष उर्फ रवि निवासी घाटी सलालपुर मढ़ीन के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें