फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: सड़क हादसे में घायल होने के बाद लापता युवक का राजबाग इलाके में मिला शव

Tue, 13 Jan 2026 12:58 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
हत्या का आरोप लगाते हुए जम्मू-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर प्रदर्शन करते मृतक के परिजन। संवाद
विज्ञापन
- परिजन ने राष्ट्रीय राजमार्ग को अवरुद्ध कर आरोपियों की गिरफ्तार करने की मांग
विज्ञापन



कठुआ। नगरी इलाके में सड़क हादसे में घायल होने के बाद लापता युवक का शव सोमवार को संदिग्ध परिस्थितियों में राजबाग इलाके से मिला है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसी कठुआ लाया गया। शव लेने पहुंचे गुस्साए परिजनों ने राजकीय मेडिकल कॉलेज कठुआ के बाहर राष्ट्रीय राजमार्ग जम्मू-पठानकोट को अवरुद्ध कर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। दोपहर बाद 15 मिनट तक परिजनों ने हाईवे को जाम रखा। इसके बाद पुलिस ने प्रदर्शनकारियों के समझाने के बाद हाईवे से हटे।

प्रदर्शनकारियों ने हाईवे अवरुद्ध के दौरान आरोप लगाया कि यह कोई सड़क दुर्घटना का मामला नहीं है बल्कि एक सोची समझी साजिश के तहत अर्जुन की हत्या की गई है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि अगर समय पर अर्जुन को अस्पताल पहुंचाया जाता तो उसकी जान बच जाती। परिजन ने पुलिस से मांग की है कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। लगभग 15 मिनट तक प्रदर्शनकारियों ने हाईवे को जाम रखा। इस कारण वाहनों की लंबी कतारें लग गई। इसी बीच डीएसपी मुख्यालय रविंद्र सिंह के समझाने पर प्रदर्शनकारी हाईवे से हटे और यातायात बहाल किया।
विज्ञापन

अर्जुन कुमार के भाई अवतार चंद ने बताया कि मामला शनिवार को हुई सड़क दुर्घटना का है। नगरी स्थित पुल के ऊपर एक लोड कैरियर ऑटो ने एक मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी जिसमें अर्जुन गंभीर रूप से घायल हो गए जबकि मोटर साइकिल पर सवार एक अन्य व्यक्ति को चोट आई थी। मृतक के भाई के मुताबिक ऑटो चालक घायल अर्जुन को अपने ही वाहन में डालकर अस्पताल की ओर निकला था लेकिन उसने उसके भाई को अस्पताल नहीं पहुंचाया। पिछले दो दिनों से परिजन घायल की तलाश करने में जुटे हुए थे जब उसका कोई पता नहीं चला तो उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस में की। सोमवार सुबह पुलिस को राजबाग थाना क्षेत्र के अंतर्गत इलाके से संदिग्ध परिस्थितियों में एक शव मिला। इसको सुबह जीएमसी कठुआ लाया गया। बताया जा रहा है कि मृतक की उम्र 38 वर्ष के करीब थी और वह कारपेंटर का काम करता था। इसके दो छोटे-छोटे बच्चे है।
विज्ञापन

नगरी थाना प्रभारी रविंद्र सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद मृतक के शव को अंतिम संस्कार के लिए परिजन को सौंप दिया गया। रविंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने पहले ही मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी ऑटो चालक की तलाश की जा रही है। पुलिस जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ कानून के मुताबिक उचित कार्रवाई की जाएगी।

हत्या का आरोप लगाते हुए जम्मू-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर प्रदर्शन करते मृतक के परिजन। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें