फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं को दी नए श्रम संहिताओं की जानकारी

Fri, 09 Jan 2026 01:22 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
श्रम कोड को लेकर किया गया जागरूकस्त्रोत सूचना विभाग
विज्ञापन
कठुआ। श्रम विभाग और बाल विकास परियोजना अधिकारी बरनोटी के सहयोग से जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वीरवार को आयोजित कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को नए श्रम संहिताओं (लेबर कोड्स) के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। यह शिविर सहायक श्रम आयुक्त कठुआ के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया।
विज्ञापन


शिविर में अधिकारियों ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं को श्रम संहिताओं के अंतर्गत पंजीकरण के बारे में जागरूक किया। उन्होंने बताया असंगठित क्षेत्र से जुड़े लोगों को इन संहिताओं से सबसे ज्यादा मदद मिलेगी। उन्होंने प्रतिभागियों को श्रमिकों के अधिकारों, कल्याणकारी सुधारों और सामाजिक सुरक्षा से संबंधित प्रावधानों से अवगत करवाया। इसके अतिरिक्त प्रतिभागियों को प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन (पीएम-एसवाईएम) योजना से अवगत करवाया। यह असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना है जिसके तहत 60 वर्ष की आयु पूरी करने पर सुनिश्चित मासिक पेंशन का प्रावधान है। शिविर में योजना की पात्रता शर्तों, लाभों तथा पंजीकरण प्रक्रिया की विस्तार से जानकारी दी गई। शिविर में प्रतिभागियों को प्रेरित किया गया कि वे श्रम कल्याण कानूनों और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की जानकारी जमीनी स्तर तक पहुंचाएं, ताकि अधिक से अधिक लाभार्थियों को इन योजनाओं का लाभ मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें