फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: हायर सेकेंडरी स्कूल बॉयज में 32 फीसदी व्याख्याताओं के पद रिक्त

Thu, 08 Jan 2026 12:11 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
क्लस्टर के पीजी शिक्षकों के सहारे चल रही विद्यार्थियों की कक्षाएं
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

कठुआ। शैक्षणिक सत्र समाप्त होने जा रहा है लेकिन राजकीय हायर सेकेंडरी स्कूल कठुआ बॉयज का हाल यह है कि उनको स्वीकृत व्याख्याताओं के पद भरे नहीं गए हैं। स्कूल प्रशासन अस्थायी तैनाती से स्नातकोत्तर शिक्षकों के सहारे विद्यार्थियों का पाठ्यक्रम पूरा करवा रहा है, जिसका सीधा असर न केवल विषय विशेष के गुणवत्ता शिक्षा पर पड़ रहा है, बल्कि इससे स्कूली शिक्षा भी प्रभावित हो रही है।
राजकीय हायर सेकेंडरी स्कूल बॉयज में स्वीकृत 25 विषयों के लिए कुल 31 व्याख्याताओं में 11 पद लंबे समय से रिक्त पड़े हुए है। कभी सेवानिवृति तो कभी व्याख्याताओं के तबादले के चलते पिछले दो सालों से संबंधित विषयों पद रिक्त होते गए, लेकिन शिक्षा विभाग द्वारा इन पदों को भरने की कोशिश नाकाम रही। जिसका सीधा असर विषय विशेष के विद्यार्थियों को पढ़ाई पर पढ़ रहा है। शिक्षा विभाग के अधिकारियों की अनुसार, नई शिक्षा नीति के तहत क्लस्टर हैड की भूमिका अहम मानी गई है। पूर्व में क्लस्टर हैड (हायर सेकेंडरी स्कूल के प्रधानाचार्य) के पास अधिकार होता था कि वह जोनल शिक्षा और मुख्य शिक्षा अधिकारी से सलाह मशविरा कर किसी अन्य क्लस्टर के स्कूलों से विषय विशेष शिक्षकों को अटैच कर सकता था। लेकिन जब से शिक्षा विभाग द्वारा अंतर-क्लस्टर स्तर के अटैचमेंट बंद किए है उसे कई स्कूलों के पास विषय विशेष के व्याख्याता तो दूर पीजी शिक्षक भी तैनात नहीं कर पा रहे है। इसी का उदाहरण है कि राजकीय हायर सेकेंडरी स्कूल बॉयज में कॉमर्स विषय, भूविज्ञान, स्टेनोग्राफी, जूलॉजी सहित 10 विषयों के शिक्षक की तैनाती करने में मुश्किलों का सामना करना पड रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-
.....जीएचएएस बॉयज में रिक्त पदों की स्थिति

विषय स्वीकृत पद रिक्त पद
1. जूलॉजी 1 1

2. गणित 2 1

3. हिंदी 1 1

4. भूगोल 1 1

5. कॉमर्स 2 2

6. पंजाबी 1 1

7. सांख्यिकी 1 1

8. भूविज्ञान 1 1
9. डोगरी 1 1

10. स्टेनोग्राफी 1 1

-
व्याख्याताओं के रिक्त पद को लेकर समय-समय पर उच्च अधिकारियों को सूचित किया गया। हालांकि खाली पदों पर शिक्षकों की तैनाती कर विद्यार्थियों के पाठ्यक्रम को पूरा किया जा रहा है। वहीं, कॉमर्स के दोनों पद रिक्त पड़े है, जिसको लेकर बंदोबस्त किया जा रहा है। उम्मीद है कि जल्द ही कॉमर्स विषय के लिए कोई उपयुक्त पीजी शिक्षक मिल जाए, ताकि विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित न हो।

राजेश शर्मा, प्रधानाचार्य हायर सेकेंडरी स्कूल बॉयज कठुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें