फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: 82 विद्यार्थियों को भारत दर्शन के लिए किया रवाना, एसएसपी ने दिखाई हरी झंडी

Thu, 08 Jan 2026 12:55 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। जिला पुलिस ने सिविक एक्शन प्रोग्राम के तहत 82 विद्यार्थियों को भारत दर्शन के लिए रवाना किया। बुधवार को जिला पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मोहिता शर्मा ने विद्यार्थियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन


छह दिवसीय यात्रा के दौरान विद्यार्थियों का दल दिल्ली और कोलकाता में विभिन्न जगहों के बाद वापस 11 जनवरी को कठुआ पहुंचेंगे। विद्यार्थियों के दल को सुबह एक बस से जम्मू एयरपोर्ट के लिए रवाना किया जहां से विद्यार्थी पहले दिल्ली पहुंचेंगे। पुलिस अधिकारियों के अनुसार इस छह दिवसीय भारत दर्शन यात्रा जिला भर विभिन्न क्षेत्रों से चयनित 82 विद्यार्थियों तथा जम्मू-कश्मीर पुलिस विभाग के पांच केयरटेकरों के साथ आयोजित की गई है। यह केयरटेकर विद्यार्थियों की सुरक्षा, स्वास्थ्य और यात्रा के दौरान सभी व्यवस्थाओं की निगरानी करेंगे। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चों को देश के विभिन्न हिस्सों को देखने का अवसर प्रदान करना तथा उन्हें वैज्ञानिक प्रगति, सांस्कृतिक विरासत और राष्ट्रीय एकता से परिचित कराना है। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक ने विद्यार्थियों को यात्रा का पूरा लाभ उठाने और इन अनुभवों को जीवन भर संजोकर रखने की सलाह दी गई। कार्यक्रम में एसपी ऑप्स मुकेश, मुकुंद तिबरेवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल चाढ़क सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें