फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: विभिन्न सड़क हादसों में दो महिलाओं सहित पांच लोग घायल

Wed, 07 Jan 2026 01:39 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। शहर और उससे सटे बरनोटी इलाके में अलग-अलग सड़क हादसों में दो महिला सहित पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को उपचार के लिए जीएमसी कठुआ में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पहला हादसा शहर के करण नगर इलाके में हुआ जहां एक मोटरसाइकिल और कार की टक्कर में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। महिला की पहचान प्रिया कुमारी (23) पत्नी बुट्टा राम निवासी मुकंदपुर कोटपुन्नू हीरानगर में हुई है। दूसरा हादसा राष्ट्रीय राजमार्ग लोगेट मोड़ में पेश आया है। इसमें एक मोटर साइकिल और स्कूटी की टक्कर में एक 62 वर्षीय व्यक्ति और 30 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने घायलों को उपचार के लिए जीएमसी में लाया गया है। इनकी पहचान रघुवीर चंद निवासी लोगेट मोड कठुआ और शबात अली पुत्र मोहम्मद साजिद निवासी मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। तीसरा हादसा कालीबड़ी चौक पर गुप्ता अस्पताल के नजदीक का है। इसमें राहगीर महिला मनजीत कौर (60) पत्नी लखविंद्र सिंह निवासी हटली मोड किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गई। चाैथा मामला शहर के शिवा नगर का है। जिसमें एक इलेक्ट्रिक ऑटो के पलटने से सुखविंद्र सिंह (38) पुत्र हरबंस सिंह निवासी चक देसा सिंह घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें