कठुआ। हटली मार्ग पर स्थित गुरकू मालाधर ट्रेडिंग कंपनी-एक स्क्रैप यूनिट पर चोरी की वारदात का मामला सामने आया है। मामला मंगलवार का बताया जा रहा है जब एक अज्ञात नकाबपोश चोर ने दफ्तर का दरवाजा तोड़कर अंदर रखी दो लाख रुपये की राशि लेकर रफूचक्कर हो गया। चोरी की वारदात यूनिट के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गई है। पीड़ित ने इसकी शिकायत पुलिस में की है और पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
स्क्रैप यूनिट के अधिकारी विक्रम सिंह ने बताया कि बीते मंगलवार सुबह आठ बजे के करीब का है। जब वह दफ्तर को बंद कर खाना लेने के लिए घर गया हुआ था। मात्रा 20 मिनट के भीतर वह दोबारा यूनिट में आ गया और पाया कि किसी ने दफ्तर का ताला तोड़कर दफ्तर के अंदर रखे एक बैग से दो लाख की राशि लेकर फरार हो गया। विक्रम ने बताया कि यह दो लाख की राशि 50-50 हजार के बंडल बनाकर बैग में रखी थी। जिस पर किसी अज्ञात व्यक्ति ने हाथ साफ किया है। उन्होंने बताया कि इसकी पुलिस स्थानीय पुलिस को दी गई है, लेकिन पुलिस के हाथ अभी तक कोई नहीं लगा है। स्थानीय लोगों पुलिस से चोरों पर नकेल कसने की मांग की है।