फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: पुलिस ने पशु तस्करी के प्रयास को किया विफल, 10 मवेशियों को कराया मुक्त

Tue, 06 Jan 2026 01:23 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलावर, कठुआ। जम्मू कश्मीर पुलिस ने पशु तस्करी के प्रयास को विफल करने में सफलता पाई है। जम्मू कश्मीर पुलिस को महानपुर के युवाओं ने रविवार देर रात को यह जानकारी दी के लखनपुर बाय महानपुर से होकर एक महिंद्रा पिकअप का चालक मवेशियों को लाद कर श्रीनगर ले जाने की फिराक में है। जानकारी मिलते ही पुलिस टीम थाना प्रभारी इंस्पेक्टर जहीर मुश्ताक के नेतृत्व में धार सड़क के बैरल मोड पहुंची और मवेशियों से लदे वाहन को पकड़ लिया, लेकिन वाहन चालक मौके से फरार होने में कामयाब हो गया। जांच के दौरान उक्त वाहन में 5 मवेशियों को बरामद किया गया। इस संदर्भ में बिलावर पुलिस थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है और बोलोरो पिकअप को जब्त कर लिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज करके आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


वहीं, एक अन्य मामले में राजबाग पुलिस ने बीती रविवार की रात को नाका चेंकिग के दौरान एक वाहन से अमानवीय तरीके से लदे पांच और मवेशियों को तस्करों से मुक्त करवाया है। पुलिस ने मौके पर एक वाहन जेके02बीजी-5373 को भी जब्त किया है जिसमें मवेशी तस्करी को अंजाम दिया जा रहा था। मवेशी तस्करी के प्रयास को राजबाग पुलिस थाना प्रभारी अजय सिंह चिब की टीम ने चौकी चढ़वाल की मदद से विफल बनाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें