फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: भतीजे ने चोरी की ताया की कार, पुलिस ने जम्मू से पकड़ा

Tue, 06 Jan 2026 01:22 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
कार चोरी के मामले में कठुआ पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपी। संवाद
विज्ञापन
कठुआ। पुलिस ने शहर के कृष्णा कॉलोनी से एक घर से कार चोरी का मामला सुलझाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार भतीजे ने ही अपने ताया के घर में चोरी को अंजाम देकर घर के अंदर खड़ी कार लेकर फरार हो गया था। आरोपी को पुलिस ने जम्मू से गिरफ्तार किया जो कार को बेचने की फिराक में था।
विज्ञापन

कठुआ थाना प्रभारी संदीप चिब ने बताया कि चोरी की वारदात दो दिन पहले की है। कृष्णा कॉलोनी का रहने वाले निदान पठानिया ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी कि उसके घर में खड़ी कार पंजीकरण जेके08एम-9933 चोरी हो गई है। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी। पुलिस ने बताया कि सीसीटीवी कैमरा खंगालने के बाद आरोपी की पहचान सामने आई जिसके बाद उसे जम्मू से पुलिस टीम ने गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि आरोपी भतीजा नशे की लत का शिकार था। वह ताया के घर में आता जाता था।
वारदात के दिन ताई को सोते देख घर की खिड़की तोड़कर घर के अंदर घुसा और कार की चाबी उठाकर कार लेकर फरार हो गया। आरोपी की पहचान शुभम पठानिया निवासी वार्ड 14 के रूप में हुई है। पुलिस ने चोरी की कार को बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें