फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: जीएमसी कठुआ में बन रहा डे केयर सेंटर, मार्च से पहले पूरा होगा निर्माण कार्य

Tue, 06 Jan 2026 01:27 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
जीएमसी कठुआ परिसर में बच्चों के लिए तैयार किया जा रहा डे-केयर सेंटर। संवाद
विज्ञापन
- 1.16 करोड़ रुपये से बन रहे केंद्र में महिला डॉक्टरों व मेडिकल स्टाफ के छोटे बच्चों को मिलेगी सुविधा
विज्ञापन



कठुआ। राजकीय मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) कठुआ में तैनात महिला डॉक्टरों और मेडिकल स्टॉफ सदस्यों के छोटे बच्चों की देखभाल के लिए बन रहा डे केयर सेंटर का निर्माण कार्य मार्च महीने से पहले पूरा कर लिया जाएगा। जीएमसी परिसर में परिसर में 1.16 करोड़ रुपये की लागत से बनकर तैयार हो रहे केंद्र में छह महीने से लेकर छह साल के छोटे बच्चों की देखभाल की जाएगी।
उम्मीद जताई जा रही है कि आगामी अप्रैल महीने से इस सुविधा को छोटे बच्चों के लिए खोल दिया जाएगा। इसके बाद महिला डॉक्टर और स्टाफ सदस्य बेफिक्र होकर ड्यूटी कर सकेंगे। बता दें कि डे केयर सेंटर का निर्माण कार्य दो चरण में करवाया जाएगा। इसमें पहले चरण में इस सुविधा का ढांचागत निर्माण करवाया जा रहा है। इसे लोक निर्माण विभाग ने लगभग पूरा कर लिया है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक वर्तमान में सेंटर का ढांचा तैयार कर लिया है जिसमें अब सिर्फ पलस्तर करना बाकी रह गया है। उम्मीद है कि इस कार्य को एक महीने के भीतर पूरा करवा लिया जाएगा। इसके बाद दूसरे चरण में दूसरे चरण में डे केयर सेंटर में सभी जरूरी सुविधाएं स्थापित की जाएगी। इसमें बच्चों के लिए खेल-खेल में पढ़ने से लेकर, उनके खाने-पीने, सोने के लिए बेड, झूला, खिलौने और देखभाल के लिए आया सहित अन्य सुविधाओं की व्यवस्था की जाएगी। इसके लिए राशि की व्यवस्था अलग से कॉलेज प्रशासन करेगा।
कॉलेज प्रशासन के अनुसार डे केयर सेंटर का निर्माण कार्य वर्ष 2017 के जीएमसी के लिए तैयार 53.43 करोड़ रुपये की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट का हिस्सा था। ठेकेदार ने इस सेंटर की ढांचागत निर्माण की नींव डालने के बाद इसे बीच में ही छोड़ दिया था। बता दें कि मेडिकल कॉलेज में वर्तमान में 60 प्रतिशत से ज्यादा डॉक्टर और स्टाफ महिलाएं हैं। इसके चलते इसकी सबसे ज्यादा जरूरत महसूस की जा रही है। इसके निर्माण को प्राथमिकता दी गई है।

डे केयर सेंटर में इन सुविधाओं का हो रहा निर्माण


लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के उनुसार, इस इमारत में बच्चों को सोने के लिए 22 गुणा 15 फीट का एक हॉल बनाया जाएगा। 14 गुणा 12 फीट का एक प्रशासनिक कमरा, 19 गुणा 13 फीट का डाइनिंग हॉल, 19 गुणा 9 फीट का रसोई घर, 30 गुणा 21 फीट के कक्षा कक्ष की व्यवस्था की जाएगी। इसके अलावा सेंटर के भीतर और बाहर बच्चों के खेलने के लिए उपयुक्त सुविधा भी जुटाई जाएगी।
विज्ञापन


कोट

डे केयर सेंटर का ढांचागत निर्माण कार्य पूरा करवा लिया है। अब सिर्फ इमारत का पलस्तर करना शेष बचा है। इसे अगले एक-दो महीने के भीतर पूरा करवा लिया जाएगा। इसके बाद बच्चों की सुविधाओं को स्थापित करने का कार्य शुरू किया जाएगा।
- मुकेश कुमार, सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग, जीएमसी कठुआ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें