रामकोट। कडियान नाल दरमनी में धार रोड पर सोमवार दोपहर एक दुर्घटना हुई जब एक मोटरसाइकिल की मिनी बस से टक्कर हो गई। हादसे में मोटरसाइकिल सवार राजिंदर सिंह पुत्र प्रकाश सिंह निवासी लाहिडी वार्ड 1 बगन घायल हो गया। उसे उपचार के लिए एसडीएच बिलावर लाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए एसडीएच बिलावर के शवगृह में स्थानांतरित कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद