बिलावर नगर कमेटी के वार्ड एक के नाले में लगाए गए कूड़े और गोबर के ढेर। स्रोत जागरूक पाठक।
बिलावर। नगर कमेटी के वार्ड नंबर एक से बहने वाले नाले में गंदगी के ढेर लगे हुए जिसकी वजह से नाले के आसपास बने घरों के लोगों को परेशान होना पड़ता है।
स्थानीय निवासी रोहित, किशोरी लाल, अमित और राकेश ने बताया कि उनके घरों के पास एक बरसाती नाला बहता है जिसमें स्थानीय कुछ लोग कूड़ा डालते रहते हैं। उन्होंने बताया कि कुछ लोगों ने नाले में मवेशियों के गोबर को फेंकना भी शुरू कर दिया है जिसकी वजह से नाले में पानी की निकासी होना बंद हो गई है और बदबू फैल गई है।
लोगों ने कहा कि बारिश के बाद नाले में इतना पानी भर जाता है और निकासी नहीं होने की वजह से पानी ओवरफ्लो होकर वार्ड नंबर 1 की मुख्य गली की तरफ चला जाता है जिसकी वजह से लोगों का मुख्य गली में चलना भी मुश्किल हो जाता है। लोगों ने नगर कमेटी से मांग की है कि जल्द से जल्द वार्ड एक में सफाई कर्मचारियों को निर्देश देकर सफाई अभियान चलाया जाए जिससे वार्ड एक के लोगों को राहत मिल सके। लोगों ने मांग की है कि कूड़ा-कर्कट फेंकने के लिए नाले के पास डस्टबिन लगाए जाएं।
समस्या संज्ञान में आई है। जल्द ही नगर कमेटी वार्ड एक के नाले में सफाई अभियान चलाएगी।
- वीरेंद्र पाल सिंह, कार्यकारी अधिकारी नगर कमेटी बिलावर